{"_id":"6a9330b646d806d5af016ac9","slug":"tight-security-arrangements-for-kanha-birth-anniversary-mathura-news-c-369-1-mt11009-151783-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में चार सितंबर को जन्माष्टमी: कान्हा के जन्मोत्सव पर कड़ी रहेगी सुरक्षा, आठ जिलों का फोर्स होगा तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में चार सितंबर को जन्माष्टमी: कान्हा के जन्मोत्सव पर कड़ी रहेगी सुरक्षा, आठ जिलों का फोर्स होगा तैनात
Sun, 30 Aug 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:49 AM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा। ऐसे में पुलिस प्रशासन पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में जुटा है। सुरक्षा में चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए आगरा जोन के आठ से अधिक जिलों से फोर्स आएगा।
यातायात व्यवस्था मजबूत रखने के लिए शहर में 129 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे, जबकि 24 पार्किंग स्थल तैयार किए जा रहे हैं। बाहर से आने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग में रोककर श्रद्धालुओं को पैदल जन्मस्थान की ओर भेजा जाएगा। जन्माष्टमी पर मथुरा के अलावा आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, एटा और हाथरस से भी पुलिस फोर्स आएगा। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी फोर्स की मांग की गई है। चप्पे-चप्पे पर लगभग चार हजार पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
जन्मस्थान क्षेत्र में अतिरिक्त जवान होंगे तैनात
श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा पहले से ही तीन स्तरों में है। सुरक्षा व्यवस्था को रेड, येलो और ग्रीन जोन में बांटा गया है। रेड जोन में मंदिर और मस्जिद, यलो जोन में इनके आसपास का बाहरी क्षेत्र और ग्रीन जोन में और बाहरी क्षेत्र शामिल है। दोनों प्रमुख स्थलों पर यूपी पुलिस के साथ सीआरपीएफ, पीएसी, बम डिस्पोजल दस्ता और दमकल कर्मी 24 घंटे तैनात रहते हैं। जन्माष्टमी पर अतिरिक्त फोर्स लगाकर सुरक्षा और कड़ी की जाएगी।