फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Smuggler nabbed with an ancient Ashtadhatu idol worth 3 crore in Mathura

तीन करोड़ की मूर्ति के साथ तस्कर दबोचा: बंगाल से लाया था आरोपी, अष्टधातु से बनी है; जांच के लिए भेजा नमूना

Sat, 29 Aug 2026 10:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 29 Aug 2026 10:07 PM IST
सार

मथुरा में पुलिस ने चेकिंग के दाैरान प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति बरामद की। साथ ही एक तस्कर को भी पुलिस ने दबोचा है। मूर्ति की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन
Smuggler nabbed with an ancient Ashtadhatu idol worth 3 crore in Mathura
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोतवाली पुलिस ने आगरा-दिल्ली हाईवे पर चेकिंग के दौरान अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद मूर्ति का वजन करीब 20 से 21 किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी जा रही है। मूर्ति की वास्तविक प्राचीनता, धातु और कीमत की पुष्टि के लिए विशेषज्ञों से जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि मूर्ति की तस्करी कर उसे बाजार में बेचने की तैयारी थी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात 12 बजे आगरा-दिल्ली हाईवे पर मोती मंजिल के सामने पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक से पूछताछ की गई तो उसकी पहचान हाईवे थाना क्षेत्र के एटीवी के निकट राजनगर कॉलोनी निवासी रोनित के रूप में हुई। 
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अष्टधातु की मूर्ति बरामद हुई। मूर्ति का एक हाथ कटा हुआ था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मूर्ति अष्टधातु की प्रतीत हुई है। पुलिस के अनुसार, मूर्ति पश्चिम बंगाल से लाई गई थी और इसे करीब 16वीं शताब्दी का बताया जा रहा है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि धातु की जांच के लिए नमूना लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसके पिता बनारस में बस चालक हैं, वही इस मूर्ति को लेकर आए थे। फिलहाल पुलिस मूर्ति से जुड़े अन्य लोगों और कथित तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed