फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Young man takes his own life due to challenges surrounding his affair with widowed sister in law

आशिक के खुदकुशी करने से पहले का वीडियो: 'ये है पंखा, आज रात को मर जाऊंगा', रिकॉर्डिंग कर युवक ने दे दी जान

Sat, 29 Aug 2026 10:44 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Akash Dubey Updated Sat, 29 Aug 2026 10:44 PM IST
सार

18 वर्षीय गौरव ने प्रेम-प्रसंग के कारण आत्महत्या कर ली। उसने वीडियो में विधवा भाभी, उनके चाचा और पड़ोसी पर जान से मारने की धमकी व मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Young man takes his own life due to challenges surrounding his affair with widowed sister in law
प्रेम प्रसंग में युवक ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मथुरा जिले में हाईवे थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक ने वीडियो बनाकर विधवा भाभी व उसके चाचा समेत तीन लोगों पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। इसके बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह शव फंदे से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन



गांव नगला चंद्रभान निवासी बाबूराम ने बताया है कि उनके भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनके बेटे गौरव (18) का भतीजे की पत्नी से प्रेम प्रसंग चलने लगा। महिला के मायके वालों को इस बात की भनक लगी तो महिला को मायके बुला लिया। इसके बाद प्रेम-प्रसंग का विरोध करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बीते दिनों महिला के चाचा व पड़ोसी ने गौरव को अपने यहां बुला लिया। उन्होंने महिला से दूर रहने की हिदायत दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। शुक्रवार रात को युवक ने अपने कमरे में वीडियो बनाकर महिला व उसके चाचा और पड़ोसी पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि मेरी मौत का कारण ये तीनों होंगे। इसके बाद साड़ी से गले में फंदा लगाकर पंखा से लटक कर जान दे दी। 

विज्ञापन

परिवार वालों ने सुबह उसका कमरा खोला तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया और मोबाइल से वीडियो समेत अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed