{"_id":"6aaa971900a8fd821004929e","slug":"video-two-dozen-complaints-raised-at-irrigation-bandhu-meeting-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सिंचाई बंधु की बैठक में ढाई दर्जन शिकायतें, अतिक्रमण-पानी चोरी पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सिंचाई बंधु की बैठक में ढाई दर्जन शिकायतें, अतिक्रमण-पानी चोरी पर सख्ती
सिंचाई बंधु की बैठक में सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जे, टेल तक पानी न आने, पानी चोरी और जलभराव समेत ढाई दर्जन शिकायतें उठीं। राजीव भवन में उपाध्यक्ष सुधीर रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इसमें फौरन सिंह ने अहमल में जमीन कब्जे, भाकियू नेता राजकुमार तोमर ने बलदेव की नहरों में पानी न पहुंचने, जिला पंचायत सदस्य आरपी सिंह ने बठेन ड्रेन की सफाई न होने से जलभराव और विधायक पूरन प्रकाश ने मथुरा एस्केप पर अतिक्रमण की शिकायत की। इसके अलावा भी तमाम शिकायतों की सुनवाई हुई। इसमें पक्के अतिक्रमण चिह्नित कर तत्काल नोटिस चस्पा करने, सिल्ट सफाई समयबद्ध पूरा कराने, अभियान चलाकर अवैध कुलाबे-पाइप लाइन नष्ट करने और क्षतिग्रस्त पुलियाओं की दीवारें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एक्सईएन नवीन कुमार व उमेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह, एई विप्रा दीप शिखर, पीडब्ल्यूडी संजय यादव, लघु सिंचाई बलवीर सिंह, सिंचाई के वैभव सांगवान, जयंती प्रसाद, राकेश कुमार, देवेंद्र पहलवान, अवधेश रावत, प्रो. नवाब सिंह, हरिमोहन शर्मा, सुभाष नौहवार, मोहन सिंह, हरवीर सिंह, द्रोणाचार्य कुंतल आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।