{"_id":"6ae9c59a0d5527f5e3072528","slug":"dm-s-surprise-inspection-absent-staff-exposed-at-rajiv-bhawan-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कोई आराम कर रहा था, तो कोई कुर्सी छोड़कर चला गया था घर, तभी अचानक आ गए डीएम; जानें फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कोई आराम कर रहा था, तो कोई कुर्सी छोड़कर चला गया था घर, तभी अचानक आ गए डीएम; जानें फिर क्या हुआ
Tue, 03 Nov 2026 04:59 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 03 Nov 2026 04:59 PM IST
सार
मथुरा के राजीव भवन में मंगलवार को डीएम के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में खलबली मच गई। डीएम ने विभागों की उपस्थिति, अभिलेखों और साफ-सफाई की जांच की। गैरहाजिर मिले कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम का औचक निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में मंगलवार दोपहर राजीव भवन में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। डीएम के पहुंचते ही विभागों में हलचल तेज हो गई। उन्होंने एक-एक कर विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति जांची।
इस दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयों में रखे विभिन्न अभिलेखों और दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को कार्यालयों में समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने और जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
डीएम ने राजीव भवन में प्रसाधन, पार्किंग और सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। कार्यालय के बाहर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित प्रेरणा कैंटीन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और महिलाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश से विभागों में खलबली रही। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।