Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura viral video Car riders drive for two kilometers with mother and daughter sitting on bonnet of car

दबंगई: रोकने पर मारी टक्कर, बोनट पर गिरीं मां-बेटी, दो किमी तक नहीं रोकी कार; दृश्य देख लोगों की निकल गई चीख

Wed, 04 Nov 2026 11:56 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 04 Nov 2026 11:56 AM IST
सार

मथुरा में कार सवारों की दबंगई का मामला सामने आया है। रोकने पर कार सवारों ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। मां-बेटी कार की बोनट पर जा गिरीं। इसके बाद भी दबंगों ने कार नहीं रोकी। दो किमी तक कार को दाैड़ाते रहे। दृश्य देख लोगों की चीख निकल गई।

विज्ञापन
Mathura viral video Car riders drive for two kilometers with mother and daughter sitting on bonnet of car
बोनट पर गिरी महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के पानीगांव में रुपयों के लेन-देन के विवाद में दबंगों की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। आरोप है कि कार सवार लोगों ने पहले एक महिला के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद विवाद बढ़ने पर महिला और उसकी बेटी ने कार के आगे खड़े होकर उसे रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने कार रोकने के बजाय मां-बेटी को टक्कर मार दी और वह दोनों बोनेट पर जा गिरीं। इसी खतरनाक स्थिति में आरोपी दो किमी तक मां बेटी को ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


घटना दो नवंबर की रात की बताई जा रही है। बताया गया है कि रुपयों के लेन-देन को लेकर कार सवार लोगों और पीड़ित परिवार के बीच विवाद हुआ था।  बाद में उन्हें मांट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 और पानीगांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल मां-बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed