फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Banke Bihari Temple Darshan Time Change from November 11 Winter Schedule Special Dry Fruit Saffron Bhog

बांकेबिहारी के दर्शन का बदलेगा समय: एक घंटे देरी से जागेंगे ठाकुरजी, ठंड से बचाव को लगेगा मेवे-केसर का भोग

Wed, 04 Nov 2026 11:20 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 04 Nov 2026 11:20 AM IST
सार

सर्दियों में बांकेबिहारी के दर्शन के समय में बदलाव किया जाएगा। इसके तहत सुबह दर्शन एक घंटे देर से शुरू होंगे, जबकि रात्रि में मंदिर के पट एक घंटे पहले बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही ठाकुरजी को ठंड से बचाव के लिए भोग सेवा में भी बदलाव होगा।

विज्ञापन
Banke Bihari Temple Darshan Time Change from November 11 Winter Schedule Special Dry Fruit Saffron Bhog
बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को उमड़े भक्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिवाली के बाद मौसम में आती ठंडक में अब आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के समय के साथ सेवा बदलाव हो जाएगा। जिस तरह सर्दियों में घरों में बच्चों को रजाई से देर तक बाहर नहीं निकाला जाता, उसी वात्सल्य भाव के तहत अब ठाकुरजी को एक घंटा अधिक विश्राम कराया जाएगा। दिवाली के बाद भाईदूज 11 नवंबर से ठाकुरजी की दिनचर्या में शीतकालीन सेवा व्यवस्था में बदलाव हो जाएगा।
विज्ञापन


दर्शन का नया समय
बांकेबिहारी मंदिर में गर्मी में सुबह 7:45 से दोपहर 12:30 बजे तक भक्तों को ठाकुरजी के दर्शन होते थे। अब सर्दियों में भाईदूज से सुबह 8:45 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक श्रद्धालु बांकेबिहारी के दर्शन कर सकेंगे। शाम के दर्शन के समय में भी बदलाव किया गया है। गर्मी में शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक भक्तों को आराध्य के दर्शन होते थे, अब सर्दियों में भाईदूज से शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक दर्शन होंगे। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

मंदिर के सेवियत हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि मौसम परिवर्तन के साथ ठाकुरजी की सेवा में बदलाव की यह परंपरा रही है। इसके तहत सुबह दर्शन एक घंटे देर से शुरू होंगे, जबकि रात्रि में मंदिर के पट एक घंटे पहले बंद कर दिए जाएंगे। इस प्रकार सुबह और शाम दोनों समय में एक-एक घंटे का बदलाव किया गया है।

 
विज्ञापन

भोग में केसर, मेवा और गर्म पकवानों की बढ़ेगी मिठास
सर्दियों के आगमन के साथ ही ठाकुरजी के खानपान में भी गर्माहट बढ़ाई जाएगी। सुबह के बालभोग में केसरयुक्त हलवा और विशेष लड्डू अर्पित किए जाएंगे। जभोग में दूध-दही से बने तरल पदार्थों की मात्रा कुछ कम करके, सूखे मेवे और गर्म तासीर वाले पकवानों की मात्रा बढ़ाई जाएगी।

 
विज्ञापन

शीतकालीन पोशाक और लाड़-दुलार की परंपरा
ठंड से बचाव के लिए ठाकुरजी अब हल्की पोशाक के स्थान पर मोटे और गर्म कपड़ों से तैयार विशेष वस्त्र धारण करेंगे। सेवायत गोस्वामी का कहना है कि यह बदलाव केवल समय परिवर्तन भर नहीं है, बल्कि यह अपने आराध्य के प्रति उस वात्सल्य और लाड़-दुलार की अनूठी परंपरा का हिस्सा है, जिसमें ठाकुरजी को घर के छोटे बालक की तरह  लाड़-प्यार के साथ सेवा की जाती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed