Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad woman body found on pyre loni shamshan ghat

चिता पर महिला का शव छोड़कर भागे लोग: लोनी में गीली लकड़ी से ही कर रहे थे जलाने की कोशिश, गले पर फंदे का निशान

Wed, 04 Nov 2026 10:59 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, लोनी
माई सिटी रिपोर्टर, लोनी Published by: विकास कुमार Updated Wed, 04 Nov 2026 10:59 PM IST
सार

श्मशान घाट के पास जेसीबी पर काम कर रहे कुछ लोगों के आने की आहट मिलते ही वहां मौजूद लोग मौके से भाग गए। उनके अचानक चले जाने से घटनास्थल पर संदेह और गहरा गया। सवाल है कि यदि सब कुछ सामान्य था तो शव को चिता पर छोड़कर लोग भागे क्यों?

विज्ञापन
ghaziabad woman body found on pyre loni shamshan ghat
चिता पर महिला का शव छोड़कर भागे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में बंथला नहर रोड स्थित टीला शहबाजपुर गांव के श्मशान घाट में बुधवार रात आठ बजे करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव लकड़ियों की चिता पर रखा मिला। आसपास काम करने वाले लोगों को आता देख शव का अंतिम संस्कार करने आए लोग भाग गए हैं। ऐसे में अब पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

खड़े हो रहे ये सवाल?
श्मशान घाट में लकड़ियों की चिता पर शव रखे होने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के लोगों ने जब शव के आसपास किसी को मौजूद नहीं देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के गले पर फंदे का निशान मिला। उसके हाथ में कलावा और कानों में टॉप्स भी मिले हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की थी तो उसके शव को परिजनों या ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिए बिना श्मशान घाट तक क्यों पहुंचाया। वहीं, अगर हत्या हुई है तो शव को ठिकाने लगाने के लिए चिता का सहारा किसने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
वहीं, डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आशंका है कि महिला की आत्महत्या के बाद लोकलाज या पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कुछ लोगों ने शव को चुपचाप जलाने की कोशिश की हो। जांच के बाद ही सभी पहलुओं का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन

जेसीबी पर काम कर रहे लोगों को देखकर भागे संदिग्ध
श्मशान घाट के पास जेसीबी पर काम कर रहे कुछ लोगों के आने की आहट मिलते ही वहां मौजूद लोग मौके से भाग गए। उनके अचानक चले जाने से घटनास्थल पर संदेह और गहरा गया। सवाल है कि यदि सब कुछ सामान्य था तो शव को चिता पर छोड़कर लोग भागे क्यों? पुलिस अब इन संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।

गीली लकड़ियों से जलाने की कोशिश, कमर पर ही मिले आग के निशान
महिला के शव को गीली लकड़ियों की चिता पर रखकर जलाने की कोशिश की गई थी। लकड़ियों ने ठीक से आग नहीं पकड़ी, जिससे आसपास धुआं फैल गया। शव पर आग से जलने के निशान केवल कमर के हिस्से पर बताए जा रहे हैं। ऐसे में आशंका है कि शव को पूरी तरह जलाने की कोशिश सफल नहीं हो सकी। हैरानी की बात यह है कि महिला का शव श्मशान घाट तक कैसे पहुंचा, उसे चिता पर किसने रखा और किसकी मौजूदगी में उसे जलाने की कोशिश हुई, इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed