फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव LIVE: मौसम का मतदान पर असर; न्यूयॉर्क में मतपत्रों को स्कैन करने वाली मशीनों में खराबी

Wed, 04 Nov 2026 12:33 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 04 Nov 2026 12:33 AM IST
खास बातें

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। मतदाता यह तय करने के लिए वोट डाल रहे हैंकि कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दो वर्षों में संसद पर किस पार्टी का नियंत्रण होगा। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों के साथ ही कुछ राज्यों में गवर्नर समेत अहम पदों के लिए मतदान हो रहा है। पढ़िए अपडेट्स

विज्ञापन
us midterm elections 2026 live updates voting trump republicans democrats house senate
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:33 AM, 04-Nov-2026

आयोवा के पालो में मतदाताओं का रुख क्या?

एक मतदान केंद्र पर वोट डालने आईं 60 साल की एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट जिल यूंट ने कहा, यहां के लोग 12 साल में पहली बार सीनेट में किसी डेमोक्रेट को भेजने का मन बना रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि लोग वाशिंगटन में चल रही शरारतों से थक चुके हैं और वे एक ब्लू वेव (डेमोक्रेट खेमे के चुनाव चिह्न का रंग) आते देखना चाहते हैं।'
12:01 AM, 04-Nov-2026

मतदाताओं के सामने ईंधन की कीमत और ट्रंप की आर्थिक नीति जैसे मुद्दे

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक आयोवा के पालो में मतदाताओं के सामने ईंधन की कीमत और ट्रंप की आर्थिक नीति जैसे मुद्दे हैं। वोट देने के बाद एक मतदाता अमांडा मैकडोनेल ने कहा, कुछ बदलाव की जरूरत है। रिपब्लिकन जानते हैं कि गवर्नर का पद बरकरार रखने के लिए खेती करने वाले इलाकों और पालो जैसे छोटे शहरों में अधिक वोटिंग और बड़ी बढ़त की जरूरत होगी। रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से सुबह वोटिंग की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन
11:35 PM, 03-Nov-2026

डेमोक्रेट अब्दुल अल-सईद और रिपब्लिकन माइक रोजर्स के बीच कांटे की टक्कर

मिशिगन में मतदाताओं पर नजरें, सीनेट में निर्णायक हो सकता है इनका रुख। यहां कुछ वोटर पार्टी लाइन से परे जाकर भी मतदान करने से परहेज नहीं कर रहे। डेमोक्रेट अब्दुल अल-सईद और रिपब्लिकन माइक रोजर्स के बीच कांटे की टक्कर है।
10:56 PM, 03-Nov-2026

डेट्रॉइट में रिकॉर्ड 45% मतदान की उम्मीद, सभी केंद्र खुले

डेट्रॉइट शहर के सभी 156 मतदान केंद्र आज सुबह (स्थानीय समय) सफलतापूर्वक खुल गए। शहर में मतदान से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक ने बताया कि शहर में 45 फीसदी मतदाता मतदान की उम्मीद है। यह डेट्रॉइट में मिडटर्म चुनाव के लिए एक रिकॉर्ड होगा। शहर में न्याय विभाग के 26 मॉनिटर दो-दो की टीमों में कुछ मतदान स्थलों पर तैनात हैं। कुछ कांग्रेस मॉनिटर भी मौजूद हैं, हालांकि उनकी संख्या नहीं बताई गई। मॉनिटरों की संख्या पहले से अधिक है, पर कोई समस्या नहीं आई है। डेट्रॉइट डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्शंस के मुख्य ऑपरेशंस अधिकारी डैनिएल बैक्सटर के अनुसार, कुल वोटों का 90 से 95 फीसदी हिस्सा रात 11:00 बजे तक आने की उम्मीद है। बाकी अनुपस्थित मतपत्रों की गिनती के बाद पूर्ण परिणाम सुबह 4:00 बजे तक अपेक्षित हैं।

09:58 PM, 03-Nov-2026

अमेरिका के किन राज्यों में पहली बार महिला गवर्नर बन सकती हैं?

अमेरिका के इस साल होने वाले चुनाव में कई राज्यों को पहली बार महिला गवर्नर मिल सकती हैं। अमेरिकी समाचार चैनल सीएनएन की ओर से जारी सूची के मुताबिक, चार राज्यों में महिला उम्मीदवार जीतकर नया इतिहास बना सकती हैं।
  • जॉर्जिया: डेमोक्रेटिक पार्टी की गवर्नर पद की उम्मीदवार कीशा लांस बॉटम्स जीतती हैं, तो वह राज्य की पहली महिला गवर्नर बनेंगी। साथ ही, वह पूरे अमेरिका की पहली अश्वेत महिला गवर्नर भी होंगी।
     
  • मिनेसोटा: यहां डेमोक्रेटिक पार्टी की सीनेटर एमी क्लोबुचर जीतती हैं, तो राज्य को पहली महिला गवर्नर मिलेगी।
     
  • टेनेसी: यहां भी पहली बार महिला गवर्नर बन सकती हैं। रिपब्लिकन पार्टी की सीनेटर मार्शा ब्लैकबर्न डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जेरी ग्रीन से आगे चल रही हैं।
     
  • ओहायो: डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन जीतती हैं, तो वह राज्य की पहली निर्वाचित महिला गवर्नर बनेंगी। उनका मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी से है। करीब 30 साल पहले ओहायो में एक महिला ने अंतरिम गवर्नर के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन अब तक राज्य ने किसी महिला को चुनाव जीतकर इस पद पर नहीं चुना है।
08:38 PM, 03-Nov-2026

मिशिगन सीनेट चुनाव: उम्मीदवारों ने आखिरी बार मतदाताओं से की वोट डालने की अपील

मिशिगन में सीनेट चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों से वोट डालने की आखिरी अपील की है। उन्होंने लोगों से मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करने का आग्रह किया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के अब्दुल अल-सईद और रिपब्लिकन पार्टी के माइक रोजर्स के बीच मुकाबला है। यह चुनाव की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली और तनावपूर्ण सीटों में से एक है।

अब्दुल अल-सईद ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अब समय आ गया है। देश को यह दिखाना हमारे हाथ में है कि क्या-क्या संभव है। पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने इसके साथ अपना एक वीडियो भी साझा किया। इसमें चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से मिलते हुए उनके कई दृश्य हैं। वीडियो में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ उनकी मुलाकात भी दिखाई गई है।

माइक रोजर्स ने एक्स पर लिखा, हमें अपने राज्य को बचाना है। मतदान की अपील के साथ रोजर्स ने एक वीडियो भी साझा किया। इसमें कई लोगों के इंटरव्यू हैं, जो उनका समर्थन कर रहे हैं। वीडियो के एक हिस्से में एक व्यक्ति ने अल-सईद को 'चरमपंथी' बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:03 PM, 03-Nov-2026

इस्राइल को चार अरब डॉलर की मदद रोक देगा अमेरिका: ट्रंप

मध्यावधि चुनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत अमेरिका इस साल के अंत के बाद इस्राइल को 4 अरब डॉलर की आर्थिक मदद देना बंद कर देगा।

फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि इस्राइल को अब इस मदद की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा,  कुछ डेमोक्रेट और वामपंथी नेता रिपब्लिकन की आलोचना करने के लिए इस्राइल को अमेरिका की ओर से दी जाने वाली आर्थिक मदद का मुद्दा उठा रहे हैं।
 
07:02 PM, 03-Nov-2026

किन राज्यों में मतदान केंद्रों पर मौसम का असर पड़ा? 

  • फ्लोरिडा: रातभर हुई तेज बारिश से अचानक बाढ़ आ गई। इसके कारण कम से कम 18 मतदान केंद्रों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।
  • ओक्लाहोमा: रविवार को आए तूफान ने एक सामुदायिक केंद्र को नुकसान पहुंचाया। इस केंद्र का इस्तेमाल मतदान के लिए किया जा रहा था। इसके बाद एक मतदान केंद्र को दूसरी जगह भेजना पड़ा।
  • यूटा: राज्य के गवर्नर ने आपातकाल घोषित कर दिया है। उन्होंने सैन जुआन काउंटी के लिए विशेष व्यवस्था भी की है। इसके तहत बाढ़ के पानी के कारण अलग-थलग पड़े मतदाता इलेक्ट्रॉनिक तरीके से मतपत्र मांग सकते हैं और वापस भेज सकते हैं।
07:00 PM, 03-Nov-2026

अमेरिका के कई राज्यों में खराब मौसम से मतदान प्रभावित 

अमेरिका के कई राज्यों में खराब मौसम का असर मतदान पर पड़ा है। फ्लोरिडा में रातभर हुई भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई। इसके बाद कम से कम 18 मतदान केंद्रों को दूसरी जगह भेजना पड़ा। यह बारिश सोमवार देर रात से मंगलवार तक हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमानकर्ताओं ने मंगलवार को अलबामा, टेनेसी, अर्कांसस और मिसिसिपी के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई थी।
06:55 PM, 03-Nov-2026

न्यूयॉर्क के वेस्टचेस्टर काउंटी में मतदान की मशीनों में खराबी

अमेरिका में न्यूयॉर्क के वेस्टचेस्टर काउंटी के कई मतदान केंद्रों पर मशीनों में तकनीकी खराबी आ गई है। इस वजह से मशीनें मतदाताओं के मतपत्र स्वीकार नहीं कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार सुबह मतदान शुरू होने के कुछ ही समय बाद मतपत्रों को स्कैन करने वाली मशीनों में दिक्कत आने लगी।

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने कहा कि उनका कार्यालय वेस्टचेस्टर में स्कैनर की समस्या पर नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि उनका कार्यालय राज्य और स्थानीय चुनाव बोर्ड के संपर्क में है। ये बोर्ड समस्या का समाधान निकालने के लिए काम कर रहे हैं।

जेम्स ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, वेस्टचेस्टर के मतदाता अब भी अपने मतदान केंद्रों पर सुरक्षित तरीके से मतपत्र भरकर जमा कर सकते हैं। आपके वोट गिने जाएंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed