Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Some were resting, others had left their chairs and gone home, when suddenly the DM arrived; find out what happened next.
{"_id":"6ae9d4de2ff5b1880c06db5e","slug":"video-some-were-resting-others-had-left-their-chairs-and-gone-home-when-suddenly-the-dm-arrived-find-out-what-happened-next-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोई आराम कर रहा था, तो कोई कुर्सी छोड़कर चला गया था घर, तभी अचानक आ गए डीएम; जानें फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कोई आराम कर रहा था, तो कोई कुर्सी छोड़कर चला गया था घर, तभी अचानक आ गए डीएम; जानें फिर क्या हुआ
मथुरा। मंगलवार दोपहर राजीव भवन में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। डीएम के पहुंचते ही विभागों में हलचल तेज हो गई। उन्होंने एक-एक कर विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति जांची।
इस दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयों में रखे विभिन्न अभिलेखों और दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को कार्यालयों में समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने और जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने राजीव भवन में प्रसाधन, पार्किंग और सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। कार्यालय के बाहर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित प्रेरणा कैंटीन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और महिलाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश से विभागों में खलबली रही। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।