Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका: आतंकी साजिश की आशंका, आईबी और एटीएस की टीम ने खंगाले सीसीटीवी; बड़ा खुलासा

Sun, 08 Nov 2026 10:30 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 08 Nov 2026 10:30 PM IST
सार

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए ब्लास्ट में एक और नया खुलासा हुआ है। धमाके को आतंकी साजिश होने की आशंका जताई गई है।  आईबी और एटीएस की टीम ने सीसीटीवी खंगाले हैं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुए धमाके से दो अलग-अलग कमरों में लगी दो खिड़कियां टूट गई, जबकि दीवार में भी दरार आ गई।
 

विज्ञापन
Ghaziabad police chowki blast Terror plot suspected IB and ATS teams examine CCTV footage
ghaziabad blast - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके को आतंकी साजिश मानते हुए आतंक विरोधी दस्ता (एटीएस) और आईबी की टीम ने आसपास के 13 सीसीटीवी खंगाले हैं। इनकी डीवीआर भी टीम साथ लेकर गई है। बीटीएस से आए मोबाइल नंबर धारकों से पूछताछ भी की है। दोनों टीमों ने इस धमाके को आतंकी साजिश होने की आशंका जताई है। 


इंदिरापुरम थाने की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके की जांच में सामने आया कि पुलिस चौकी की दीवार से टकराकर विस्फोटक सामग्री जमीन पर गिरी और धमाका हुआ। पुलिस चौकी की दीवार से करीब डेढ़ फीट दूर धमाका हुआ। 
Trending Videos
Ghaziabad police chowki blast Terror plot suspected IB and ATS teams examine CCTV footage
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टीम ने आशंका जताई कि विस्फोटक सामग्री को पुलिस चौकी में रखा नहीं बल्कि फेंका गया है। टीम का मानना है कि विस्फोटक सामग्री छत पर गिरी होती तो जनहानि की भी आशंका थी। 

 
Ghaziabad police chowki blast Terror plot suspected IB and ATS teams examine CCTV footage
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्फोटक सामग्री किसने फेंकी इसके लिए नजदीकी टावर से उठाये गए बीटीएस से घटना के दौरान 300 से अधिक लोगों के मोबाइल नंबर संचालित होने की सूची टीमों पर थी। उन्होंने चौकी के 20 मीटर के दायरे ट्रेस हुए चार मोबाइल धारकों से पूछताछ भी की। जिसके बाद टीम सीसीटीवी की डीवीआर और लोगों के बयान दर्ज का4 लौट गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad police chowki blast Terror plot suspected IB and ATS teams examine CCTV footage
पुलिस चौकी में धमाके के बाद घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमिका से मिलने आया था स्कूटी सवार
एलिवेटिड पर मिली संदिग्ध स्कूटी के पीछे दौड़ी क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके मालिक के घर दबिश दी। हालांकि स्कूटी मालिक रविवार की दोपहर तीन बजे इंदिरापुरम थाने खुद पहुंचा और पुलिस के कब्जे में अपनी स्कूटी होने की बात कही। 

 
विज्ञापन
Ghaziabad police chowki blast Terror plot suspected IB and ATS teams examine CCTV footage
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवती से दोस्ती हुई और वह उससे मिलने राजनगर जा रहा था। स्कूटी एलिवेटिड पर बंद हो गई तो वह अन्य व्यवस्था कर राजनगर पहुंचा। महिला दोस्त से मिलने के बाद इंदिरापुरम थाने आया हूं। रेस्टोरेंट के बिल और स्कूटी के दस्तावेज देखकर युवक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed