{"_id":"6b0182bfa5d229eec1007a98","slug":"video-pilgrims-on-radharani-braj-yatra-were-overcome-with-emotion-upon-hearing-chhak-leela-in-mathura-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छाक लीला सुन भावविभोर हुए राधारानी ब्रज यात्रा के श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छाक लीला सुन भावविभोर हुए राधारानी ब्रज यात्रा के श्रद्धालु
ब्रज की पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान कर रही राधारानी ब्रज यात्रा में शनिवार को छाक लीला का भावपूर्ण वर्णन किया गया। गोपियों के कृष्ण प्रेम और ब्रज की लोक परंपराओं से जुड़ी इस लीला को सुनकर यात्रा में शामिल श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। देवी गौरी ने जब 'कोई मोते लै लेओ री गोपाला' पद का गायन किया तो पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। लीला में बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम में दीवानी गोपी दही बेचते-बेचते ग्राहकों से दही खरीदने के बजाय गोपाल को खरीदने की पुकार लगाने लगती हैं। छाक लेकर जल्दी पहुंचने की धुन में गोपी पात्र ले जाना ही भूल जाती हैं। ऐसे में वह श्याम ढाक के पत्तों से बने दोनों में दही परोसने की बात कहती है। इसी प्रसंग में पद गूंजता है 'श्याम ढाक के दोना, दही पीजा श्याम सलोना'। श्याम ढाक क्षेत्र में कभी ढाक के पौधों की बहुतायत थी। इनके पत्ते दोने के आकार में होते थे, जिनका उपयोग ग्रामीण जीवन में किया जाता था। ब्रज की ऐसी ही लीलाओं और परंपराओं का सजीव वर्णन यात्रियों को भावविभोर कर रहा है। राधारानी ब्रज यात्रा करीब 40 दिन तक ब्रज के लीला स्थलों का दर्शन और परिक्रमा करती है। लगभग 10 हजार यात्रियों की यह यात्रा पूरी तरह निःशुल्क है। यात्रा में 24 घंटे हरिनाम संकीर्तन चलता रहता है और प्रत्येक लीला स्थल पर वहां से जुड़ी भगवान की लीलाओं का गायन किया जाता है। शनिवार को यात्रा पूंछरी से रवाना होकर श्याम ढाक, बरौली चौथ और सामई खेड़ा होते हुए ऊमरा पहुंची। यहां रात्रि विश्राम हुआ। यात्रा में राधाकांत शास्त्री, महेश शास्त्री, बाबा नृसिंह दास, ब्रजदास, ब्रजनंदन, प्रभुदास और साध्वी गौरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। रविवार को यात्रा टांकोली में विश्राम करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।