Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
National spokesperson says the BJP's meeting in Mathura is a cause for concern rather than a session for reflection; raises questions over a discrepancy of 3.31 crore entries in UP's electoral rolls.
{"_id":"6afb3551c02a94bb200d0372","slug":"video-national-spokesperson-says-the-bjps-meeting-in-mathura-is-a-cause-for-concern-rather-than-a-session-for-reflection-raises-questions-over-a-discrepancy-of-331-crore-entries-in-ups-electoral-rolls-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'मथुरा में भाजपा की चिंतन नहीं चिंता बैठक', कांग्रेस ने मतदाता सूची में 3.31 करोड़ के अंतर पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'मथुरा में भाजपा की चिंतन नहीं चिंता बैठक', कांग्रेस ने मतदाता सूची में 3.31 करोड़ के अंतर पर उठाए सवाल
कांग्रेस ने भाजपा पर एसआईआर से दलित-पिछड़ों और गरीबों के मताधिकार हटाने के आरोप लगाए है। सोमवार को जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. अजय उपाध्याय ने प्रेसवार्ता कर प्रदेश की मतदाता सूची में 3.31 करोड़ के अंतर पर सवाल उठाए एवं हटाए नामों की निष्पक्ष जांच और पारदर्शी ऑडिट की मांग की है। उन्होंने भाजपा की मथुरा चिंतन बैठक को जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश और चिंता बैठक बताया है। उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे एवं चंदे के हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की। वहीं शिक्षा, बेरोजगारी, भर्ती घोटाले, डॉक्टर्स और दवाओं की कमी, महिला सुरक्षा, किसान समस्या एवं महंगाई पर सरकार को घेरा। दवा खरीद घोटाले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में प्रदेश के दलित-पिछड़ों और वंचितों ने भाजपा की संविधान विरोधी नीति नकार दी थी। इसमें एनडीए की 2019 से 64 सीटें घटकर 2024 में 36 रह गईं। जबकि कांग्रेस-सपा गठबंधन ने 43 सीटें जीतीं। 17 में से आरक्षित नौ सीटें एनडीए हारी थी। अब भाजपा एसआईआर से इसी वर्ग के मतदाता को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाय और विधानसभा मतदाता सूचियों में बड़ा अंतर है। उन्होंने चुनाव आयोग से हटाए मतदाताओं के क्षेत्रवार ब्योरे सार्वजनिक करने, दलित-पिछड़े, अल्पसंख्यक, गरीब और मजदूर परिवारों के नामों की विशेष समीक्षा की मांग की। उन्होंने एसआईआर में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं के 15 प्रतिशत अधिक नाम कटने पर उनके आंकड़े जारी करने और पात्रों को नाम जुड़वाने का मौका देने की मांग की है। पूर्व मंत्री पं. श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि जनता रोजगार, किसान फसल के मूल्य और महिलाएं सुरक्षा मांग रही है। चीनी मिल चालू करने एवं यमुना प्रदूषण मुक्ति पर सरकार जवाब देने की जगह सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि भाजपा को चंदा, अस्पतालों, शिक्षा, नौकरियों और मतदाता सूची से गायब हुए नामों का हिसाब देना होगा। कांग्रेस संविधान, सामाजिक न्याय और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। संचालन मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद ने किया।
इसमें यामिनी रमन आचार्य, पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, उमेश शर्मा, मनोज गौड़, आदित्य तिवारी, केके गौतम, रमेश कश्यप, गजानंद चतुर्वेदी, पंकज चौधरी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।