{"_id":"6afb02e81055544162050e61","slug":"sonia-gandhi-book-launch-belonging-a-journey-of-love-delhi-opposition-leaders-attend-event-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया गांधी की आत्मकथा लॉन्च: सीएम विजय, अमरिंदर सिंह समेत कई नेता मौजूद, किताब लिखने की बताई वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोनिया गांधी की आत्मकथा लॉन्च: सीएम विजय, अमरिंदर सिंह समेत कई नेता मौजूद, किताब लिखने की बताई वजह
Mon, 16 Nov 2026 06:49 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकक्षा का सोमवार को विमोचन हुआ। उनकी किताब का नाम 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' है। इसका आसान हिंदी अर्थ है- 'अपनापन: प्यार का एक सफर'। सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में किताब लिखने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा, मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ कहा गया है। मुझे किताब लिखने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका ने प्रेरित किया। शुरू में मेरे लिए यह बहुत मुश्किल था।
विमोचन कार्यक्रम में विपक्ष के कई बड़े नेता पहुंचे हैं। इनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल हैं।
अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ पहुंचे
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और पार्टी सांसद डिंपल यादव भी मौजूद हैं।
सोनिया गांधी की किताब के विमोचन कार्यक्रम में कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार शामिल हैं।