Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Chhath Mahaparv: Four-day grand festival concludes with offerings to the rising sun; devotees pray for the welfare of all.
{"_id":"6afae7f79e3c3437310a69f1","slug":"video-chhath-mahaparv-four-day-grand-festival-concludes-with-offerings-to-the-rising-sun-devotees-pray-for-the-welfare-of-all-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"छठ महापर्व: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय महापर्व संपन्न, व्रतियों ने की लोक कल्याण की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ महापर्व: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय महापर्व संपन्न, व्रतियों ने की लोक कल्याण की कामना
पानीपत ।
लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे और अंतिम दिन सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों तक चलने वाला यह कठिन अनुष्ठान हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया। शहर में छह स्थानों समेत पूरे जिले में नौ प्रमुख स्थानों पर छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। असंध रोड और गोहाना रोड रजवाहों के साथ-साथ बाबरपुर ड्रेन पर दो अलग-अलग जगहों पर विशेष छठ पूजन का आयोजन किया गया, जहां हजारों की संख्या में व्रती और उनके परिजन पहुंचे।
पर्व के अंतिम दिन तड़के चार बजे से ही व्रतियों का अपने परिवारों के साथ छठ घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। सिर पर पूजन सामग्री से भरी बांस की टोकरियाँ (दउरा) उठाए महिलाएं पारंपरिक गीतों के साथ घाटों की तरफ बढ़ रही थीं। जैसे ही पूर्वी क्षितिज पर सूर्य देव की लालिमा बिखरी, व्रतधारियों ने जल में खड़े होकर विधि-विधान से उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया और अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा विशेष तैयारियां की गई थीं। असंध रोड, गोहाना रोड और बाबरपुर ड्रेन के आसपास भारी यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की थी। इस दौरान संबंधित थाना पुलिस के प्रभारियों और पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटियां लगाई गई थीं, जिससे किसी भी श्रद्धालु को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े। खुद पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने असंध रोड थर्मल रजवाहे पर पहुंचकर छठ पूजा में सहभागिता की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समस्त पूर्वांचल सभा के प्रधान उमा शंकर ने बताया कि इस बार पर्व को लेकर पूर्वांचल समाज के साथ-साथ स्थानीय निवासियों में भी अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।
व्रती महिलाओं के अनुभव और भावनाएं
असंध रोड घाट पर अर्घ्य देने पहुंचीं संगीता देवी ने बताया कि छठ मैया की कृपा से ही यह कठिन 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा होता है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही मन को असीम शांति और संतुष्टि मिलती है। पिछले तीन वर्षों से हम इस व्रत को कर रहे हैं और परिवार में सुख-शांति बनी हुई है।"
गुड़िया देवी ने बताया कि इस पर्व का अनुशासन और पवित्रता ही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। बच्चों के बेहतर भविष्य और उनकी सुरक्षा के लिए हम हर साल यह अनुष्ठान रखते हैं। प्रशासन द्वारा इस बार घाट पर साफ-सफाई और सुरक्षा के बहुत अच्छे इंतजाम किए गए थे, जिससे हमें पूजा करने में बहुत सुविधा हुई।"
विद्यावती सिंह ने बताया घर से दूर रहकर भी अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं को इस तरह जीवंत देखना दिल को छू जाता है। सुबह-सुबह जब परिवार के साथ उगते सूरज को अर्घ्य दिया, तो ऐसा लगा मानो सूर्य देव ने हमारी सारी मनोकामनाएं सुन ली हों। समाज के सभी लोगों का सहयोग इस पर्व को और भी भव्य बना देता है।
अगले वर्ष फिर लौटने की कामना की
सूर्योपासना के इस महापर्व के संपन्न होने के बाद घाटों पर प्रसाद वितरण का दौर चला और व्रतियों ने अन्न-जल ग्रहण कर अपना व्रत खोला। इसके साथ ही अगले वर्ष फिर से इस महान पर्व के लौटने की कामना के साथ शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।