{"_id":"6afae25e934102fcab08dfbe","slug":"video-census-2027-citizens-will-be-able-to-self-enumerate-from-home-between-november-16-and-30-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जनगणना-2027: 16 से 30 नवंबर तक नागरिक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना-2027: 16 से 30 नवंबर तक नागरिक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना
भारत सरकार की जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी। इसके तहत नागरिक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने और परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज कर सकेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) कृष्ण पाल राजपूत ने दी।
उन्होंने बताया कि पहली बार जनगणना की प्रक्रिया में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि लोगों को अपनी सुविधा के अनुसार परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का अवसर मिल सके। इसके लिए विशेष पोर्टल https://se.census.gov.in/ तैयार किया गया है।
एडीसी ने बताया कि पोर्टल पर जानकारी भरकर जमा करवाने के बाद नागरिकों को एक विशेष स्व-गणना आईडी मिलेगी। इसे घर-घर आने वाले जनगणना कर्मचारियों को दिखाना होगा, ताकि ऑनलाइन दर्ज जानकारी की पुष्टि की जा सके।
उन्होंने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एक दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। स्व-गणना नागरिकों को दी गई एक वैकल्पिक सुविधा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।