{"_id":"6a9e9edb84603b8a980c8e5d","slug":"video-mathura-grp-reunited-young-man-from-odisha-missing-for-five-days-with-his-family-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा जीआरपी ने पांच दिन से लापता ओडिशा के युवक को परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा जीआरपी ने पांच दिन से लापता ओडिशा के युवक को परिजनों से मिलाया
ओडिशा के कंधमाल जिले से पांच दिन से लापता बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र को जीआरपी ने मथुरा जंक्शन से बरामद कर लिया। रविवार को उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवक के सकुशल मिलने पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने जीआरपी टीम का आभार जताया है। कंधमाल जिले के रायकिया क्षेत्र स्थित ढाका पनका गांव निवासी पवित्र नायक और बबलू नायक ने बताया कि उनका भाई रविंद्र नायक बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। वह एक सितंबर को कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था। शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों से भी जानकारी की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन रविंद्र मथुरा पहुंच गया। उसने एक यात्री से मोबाइल फोन लेकर परिजनों को कॉल किया। उसने अपने मथुरा में होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने जीआरपी मथुरा से संपर्क किया। उन्होंने युवक के मथुरा जंक्शन पर होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम सक्रिय हो गई। टीम ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद रविंद्र को सकुशल बरामद कर लिया गया। उसे थाने लाया गया। जीआरपी ने परिजनों को युवक के मिलने की जानकारी दी। रविवार को पवित्र नायक और बबलू नायक मथुरा पहुंचे। उन्होंने रविंद्र को सकुशल देखा। इसके बाद दोनों भावुक हो गए। उन्होंने जीआरपी टीम की सराहना की। साथ ही पुलिस का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।