{"_id":"6a9e2f2ee329b2a30a0de7f9","slug":"video-gada-ma-paaarava-para-patharava-oura-palsa-tama-para-hamal-karana-val-tha-aarapa-garafatara-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में पीआरवी पर पथराव और पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में पीआरवी पर पथराव और पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
गोंडा में गश्त कर रही पीआरवी वाहन पर पथराव और पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पथराव में पुलिस टीम के कुछ सदस्यों को चोटें भी आईं। घटना रविवार देर रात कौड़िया थाना क्षेत्र के छिरास की है।
पुलिस के अनुसार, छिरास में पीआरवी वाहन पर पथराव की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां गिरवर दयाल उर्फ नागा और उसके भाई शिवदयाल उर्फ सचिन उर्फ ददऊ, निवासी शुक्ल पुरवा छिरास, पुलिस टीम पर भी पथराव करने लगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरवर दयाल के खिलाफ वर्ष 2022 से 2026 तक पांच मामले दर्ज बताए गए हैं। वहीं शिवदयाल के खिलाफ भी 2024 और 2025 में मामले दर्ज हैं।
मामले में कौड़िया थाने में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।