{"_id":"6a9e3cbc1067ec901801b7d3","slug":"video-paddy-arrivals-begin-in-ferozepur-mandi-government-procurement-to-start-from-october-1-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर मंडी में शुरू हुई धान की आवक, एक अक्टूबर से होगी सरकारी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर मंडी में शुरू हुई धान की आवक, एक अक्टूबर से होगी सरकारी खरीद
पंजाब सरकार की ओर से धान की सरकारी खरीद एक अक्टूबर से शुरू करने का ऐलान किया गया है, लेकिन इससे पहले ही अनाज मंडियों में नई फसल की आवक शुरू हो गई है। फिरोजपुर शहर की अनाज मंडी में किसानों द्वारा धान की फसल लेकर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
धान की नई फसल मंडी में पहुंचने से किसानों के चेहरों पर खुशी और रौनक देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि पिछले कई सीजन के दौरान बारिश और बाढ़ के कारण उनकी फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। कई बार खेतों में पानी भरने से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। इस बार मौसम अनुकूल रहने के कारण किसानों को अच्छी फसल की उम्मीद है।
हालांकि, किसानों के सामने अब धान की खरीद को लेकर चिंता भी खड़ी हो गई है। किसानों का कहना है कि यदि मंडियों में धान की आवक इसी तरह जारी रही तो एक अक्टूबर तक मंडियों में फसल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचेगी। इससे किसानों को अपनी फसल मंडियों में रखने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
किसानों ने सरकार से मांग की है कि धान की सरकारी खरीद निर्धारित तिथि से पहले ही शुरू करवाई जाए, ताकि मंडियों में पहुंचने वाली फसल की जल्द खरीद और उठान हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।