{"_id":"6a9e4f4d2dc98bc6c30b11d6","slug":"video-kangana-ranaut-kullu-disha-meeting-chairperson-kullu-news-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू पहुंचीं सांसद कंगना रणौत, दिशा की बैठक में विकास कार्यों की करेंगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू पहुंचीं सांसद कंगना रणौत, दिशा की बैठक में विकास कार्यों की करेंगी समीक्षा
सांसद कंगना रनौत दिशा की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को कुल्लू पहुंच गईं। जिला मुख्यालय पहुंचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
स्वागत के बाद सांसद कंगना रनौत सीधे बहुद्देशीय भवन पहुंचीं। यहां वह विभिन्न विभागों के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित दिशा की बैठक में हिस्सा लेंगी।
बैठक में जिले से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा होने की उम्मीद है। सांसद के कुल्लू पहुंचने को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया।
दिशा की बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सांसद कंगना रनौत अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन की जानकारी लेंगी।
सांसद के तौर पर दिशा की बैठक में कंगना रनौत की यह भागीदारी कुल्लू जिले में विकास कार्यों की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के दौरान विभागवार योजनाओं की स्थिति और विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।
फिलहाल कंगना रनौत बहुद्देशीय भवन पहुंच चुकी हैं और दिशा की बैठक में शामिल होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।