{"_id":"6abe8d55e6200cbf7602e981","slug":"video-left-parties-protest-over-five-demands-including-resignation-of-chief-election-commissioner-gyanesh-kumar-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत पांच मांगों को लेकर वाम दलों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत पांच मांगों को लेकर वाम दलों का प्रदर्शन
मथुरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया पर रोक समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा, माकपा और भाकपा (माले) ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। देशव्यापी आह्वान के तहत कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बैठक की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। वाम दलों ने देशभर में एसआईआर और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध कार्यक्रम आयोजित किए हैं। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने और मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए गए लोगों का मताधिकार बहाल करने की मांग की गई। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की स्वतंत्र एवं लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली बहाल करने तथा चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की मांग भी उठाई गई। वाम दलों ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल करते हुए चयन समिति गठित करने की मांग रखी। साथ ही दोषपूर्ण एसआईआर के आधार पर हुए चुनावों को रद्द करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व सीपीआई के राज्य सचिव मंडल सदस्य गफ्फार अब्बास एडवोकेट, भाकपा (माले) के राज्य स्थायी समिति सदस्य नशीर शाह एडवोकेट और सीपीआईएम के जिला सचिव सुरेश कुमार ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।