{"_id":"69cd419e0212ddac71060d7c","slug":"video-hindu-culture-remains-alive-to-worship-and-rituals-performed-in-homes-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घरों पूजा पाठ से आज भी जिंदा है हिंदू संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घरों पूजा पाठ से आज भी जिंदा है हिंदू संस्कृति
मथुरा के सौंख में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से कुटुंब प्रबोधन गतिविधि गोष्ठी कार्यक्रम का जमुना उत्सव में आयोजित किया गया। इसमें समाज के प्रबुद्धजनों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में हिंदू रीति रिवाजों और खुशनुमा वातावरण तैयार करने के लिए विचार व्यक्त किए गए। कहा कि कुटुंब को जिंदा रखने से घर में हिंदू संस्कृति सुचारू रहेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर श्री राधा प्रसाद देव जू महाराज, सेवारत मोहिनी बिहारी शरण महाराज, संघ सरचालक वीरेंद्र मिश्रा, कुटुंब प्रबोधन मथुरा विभाग सह संयोजक हेमंत शर्मा और डॉ अनीता गोस्वामी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सभी गणमान्यों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि आज देश के प्रत्येक घर में पूजा पाठ होती है। इसी से ही हमारी हिंदू संस्कृति जिंदा है। कपूर चंद राठिया, श्याम सुंदर, नन्नूमल अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, संजय बंसल, जुगलकिशोर गोयल, नगर कार्यवाह अनिल बंसल, संयोजक चंद्रशेखर लोहिया आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।