{"_id":"6b09a2751c7c7b3ebc01fd31","slug":"gas-bill-payment-turns-costly-cyber-fraudsters-steal-98-000-from-bank-manager-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बैंक अधिकारी के मोबाइल पर आया ऐसे मैसेज, क्लिक करते ही खाते से उड़े 98 हजार रुपये; ऐसे हो गई ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बैंक अधिकारी के मोबाइल पर आया ऐसे मैसेज, क्लिक करते ही खाते से उड़े 98 हजार रुपये; ऐसे हो गई ठगी
Fri, 27 Nov 2026 09:02 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:02 PM IST
सार
वृंदावन में पीएनजी का 13 रुपये का बिल जमा करने के नाम पर साइबर ठगों ने बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक के खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए। कनेक्शन काटने की धमकी देकर ऑनलाइन भुगतान कराया गया था, जिसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
मैसेज से रहें सावधान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन में पीएनजी रसोई गैस का बिल जमा करने के नाम पर साइबर ठगों ने एक बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक के खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक अधिकारी ने इस घटना की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई है। मथुरा में कार्यरत विनय चतुर्वेदी के साथ यह ठगी हुई है।
राधावैली निवासी विनय चतुर्वेदी मथुरा में एक बैंक में क्षेत्रीय प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को उनके मोबाइल पर टोरेंट गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक आवश्यक नोटिस आया था। इसमें रसोई गैस का बिल जमा करने के लिए कहा गया था। नोटिस में दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन करने पर उनसे 13 रुपये का बिल जमा करने को कहा गया।
बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी गई थी। जैसे ही उन्होंने 13 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया, उनके बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने 98 हजार रुपये निकाल लिए। विनय चतुर्वेदी ने इस संबंध में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत की है। सीओ वृंदावन प्रवीन तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।