Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shivraj Singh Chauhan Targets Samajwadi Party Says Yogi Government Has Cracked Down on Criminals in UP

'गुंडे जेल में या यूपी छोड़ गए': केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चाैहान बोले- डबल इंजन सरकार में हुआ विकास

Sat, 28 Nov 2026 03:51 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 28 Nov 2026 03:51 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने कहा कि योगी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए और कानून का राज स्थापित किया। आज उत्तर प्रदेश की पहचान विकास, बेहतर कानून व्यवस्था और सुशासन के रूप में बन रही है।

विज्ञापन
Shivraj Singh Chauhan Targets Samajwadi Party Says Yogi Government Has Cracked Down on Criminals in UP
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चाैहान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयां छुई हैं। कानून-व्यवस्था में भी बड़ा सुधार हुआ है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राधे-राधे, कमल खिला दे का नारा दोहराते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। शनिवार को फरह स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत में पूर्ववर्ती सरकारों को घेरा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला और गुंडाराज था, जिससे शाम ढलते ही लोगघरों से निकलने में डरते थे। सीएम योगी के सत्ता संभालने के बाद अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हुई और आज गुंडे या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। यही कारण है कि अब लोग देर रात तक बेखौफ घूमते हैं और प्रदेश में निवेश व उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

चौहान ने कहा कि डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता गरीबी दूर कर हर हाथ को आजीविका देना है। पीएम के नेतृत्व में 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से निकले हैं। अब शेष 2.7 प्रतिशत लोगों को भी गरीबी की रेखा से बाहर निकालने का लक्ष्य है। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय का संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि से जुड़ा है। उन्होंने ब्रज भूमि व मां यमुना के अटूट संबंध का उल्लेख करते हुए श्रद्धालुओं को उत्तराखंड के हरिपुर कालसी स्थित यमुना तट के नवनिर्मित भव्य घाट पर आने का आमंत्रण भी दिया।

 
विज्ञापन

इस दाैरान निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि, श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, पशुधन एवं दुग्ध मंत्री धर्मपाल सिंह, विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री प्रवीण रामदास, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र शर्मा, स्वामी विनोद बाबा जी महाराज एवं स्वामी शिवचंद्र दास जी महाराज उपस्थित रहे।

पंचगव्य को उपयोगी बनाने पर हो रहा काम
उन्होंने कहा कि गो अनुसंधान संस्थान की प्रयोगशाला में गायों के लिए सुपर फूड तैयार करने और पंचगव्य को अधिक उपयोगी बनाने पर वैज्ञानिक तरीके से काम हो रहा है, जिससे गोपालन किसानों के लिए लाभकारी बनेगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पशुपालन को खेती से जोड़ना जरूरी है, जिसका कामधेनु गोशाला एक बेहतरीन उदाहरण है। आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण और उपजाऊ जमीन देने के लिए रासायनिक खादों के बजाय प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना समय की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed