{"_id":"6b09a5d67e6c259f7f00ec28","slug":"major-reshuffle-in-mathura-police-five-cos-and-seven-inspectors-get-new-assignments-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पुलिस में बड़ा फेरबदल, पांच सीओ और सात इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले; यहां देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा: पुलिस में बड़ा फेरबदल, पांच सीओ और सात इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले; यहां देखें पूरी लिस्ट
Fri, 27 Nov 2026 09:16 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:16 PM IST
सार
मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने पांच क्षेत्राधिकारियों और सात निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नवागत सीओ को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई निरीक्षकों को यूपी-112, साइबर थाना और अपराध शाखा समेत अन्य इकाइयों में तैनाती मिली है।
विज्ञापन
एसएसपी श्लोक कुमार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने पांच क्षेत्राधिकारियों (सीओ) और सात निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नवागत क्षेत्राधिकारियों के आगमन के बाद यह बदलाव किया गया है।
आदेश के अनुसार, नवागत सीओ देवेश सिंह को क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी बनाया गया है। उनके क्षेत्र में रिफाइनरी, फरह और हाईवे थाने रहेंगे। हिमांशु माथुर को सीओ गोवर्धन की जिम्मेदारी दी गई है। चमन सिंह चावड़ा को सीओ छाता वहीं सीओ रिफाइनरी रहे प्रवीण कुमार तिवारी को सीओ वृंदावन बनाया गया है।
सीओ वृंदावन संदीप कुमार सिंह को सीओ यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक ओमहरी बाजपेयी को प्रभारी यूपी-112, अजब सिंह को अपराध शाखा, महेश सिंह को चुनाव सेल/मेला सेल/वीआईपी सेल, हेमेंद्र कुमार सिंह को साइबर थाना, आदित्य शंकर तिवारी को थाना जैत में निरीक्षक अपराध और अहमद हसन को डीआरबी/आईटीएमएस/यक्ष एप का प्रभारी बनाया गया है। अजब सिंह को थाना वृंदावन में अतिरिक्त निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।