{"_id":"6afb1b4a3fa47408a6011125","slug":"video-former-president-ram-nath-kovind-offered-prayers-to-shri-banke-bihari-temple-with-family-in-vrindavan-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वृंदावन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किए परिवार संग बांकेबिहारी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वृंदावन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किए परिवार संग बांकेबिहारी के दर्शन
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार शाम को सपरिवार ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन किए। मंदिर के सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने पूजन कराया। दर्शन के बाद सेवायत गोस्वामी ने उन्हें और उनकी पत्नी सविता कोविंद, पुत्री स्वाति कोविंद बांसुरी, माला, पटुका एवं प्रसाद दिया गया। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि जो हम नहीं सोच पाते हैं वह ठाकुर बांकेबिहारी सोचते हैं। वह हम सभी एवं मानवता के लिए सोचते हैं। वर्ष 2026 के शुरुआत में देखा कि विश्व में उथलपुथल हो गई। भारत में भी उथल पुथल हो चुकी, लेकिन वह धीरे-धीरे शांत हो रहा है। यह सब बांकेबिहारी महाराज की कृपा है। उन्होंने कहा कि श्रीबांकेबिहारी से प्रार्थना की है कि पूरी मानवता का कल्याण हो। सभी सुखी और शांत रहें। जो द्वंद है वह पूरी तरह से समाप्त हो। उन्होंने वर्ष 2027 के लिए प्रार्थना की है कि वर्ष सभी के लिए अच्छा हो। उन्होंने कहा कि ठाकुरजी ने दो माह में ही उन्हें वृंदावन बुला लिया। केंद्र सरकार द्वारा उन्हें वन नेशन वन इलेक्शन के लिए गठित समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल उन्होंने कहा कि वह रिपोर्ट अभी संसद के विचाराधीन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।