{"_id":"6aaad4b7a3f9f02a0f044753","slug":"video-encroachment-removed-from-hathi-tila-in-mathura-amidst-presence-of-heavy-police-force-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में हाथी टीला से भारी पुलिस बल की माैजूदगी में हटा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में हाथी टीला से भारी पुलिस बल की माैजूदगी में हटा कब्जा
मथुरा में पौराणिक मान्यताओं में कंस का हाथी अस्तबल कहे जाने वाले हाथी टीला से नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्जा हटाया गया। बुधवार को भारी पुलिस बल और बुलडोजरों के पहुंचने पर पहले तो मुस्लिम पक्ष ने विरोध किया। बाद में अधिकारियों का रुख देखकर खुद ही चाहरदीवारी को हटा दिया। पुरातत्व विभाग हाथी टीला के नाम से करीब पांच एकड़ भूमि को संरक्षित संपत्ति बताकर अपना दावा करता है। वहीं, मुस्लिम पक्ष उस जमीन को वक्फ बोर्ड बताकर खसरा संख्या 628 और 629 में कब्रिस्तान में दर्ज होने का दावा करता है। दोनों पक्षों में मालिकाना हक का विवाद न्यायालय में चल रहा है। इसी बीच 12 सितंबर को पुरातत्व विभाग को हाथी टीला पर मुस्लिम पक्ष के चाहरदीवारी लगाकर कब्जा करने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही एएसआई के अधिकारी और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई किए बिना ही बैरंग लौट गई थी। बुधवार को अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा के साथ भारी पुलिस बल और बुलडोजर मौके पर पहुंच गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।