फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   All executive bodies and units of Samajwadi Party in Mathura have been dissolved

यूपी: मथुरा में समाजवादी पार्टी की सभी कार्यकारिणी और इकाइयां भंग, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जारी किया पत्र

Wed, 16 Sep 2026 08:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 16 Sep 2026 08:19 PM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मथुरा जिले की सभी कार्यकारिणी और इकाइयों को भंग कर दिया है। माना जा रहा है जिले के एक सपा नेता के बैंककर्मी को आपत्तिजनक मैसेज का मामला सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
All executive bodies and units of Samajwadi Party in Mathura have been dissolved
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव की रणभेरी से पहले सपा आलाकमान ने जिले में बड़ी कार्रवाई की है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मथुरा जिला, महानगर और प्रदेश कार्यकारिणी से जुड़े पदाधिकारियों समेत सभी फ्रंटल के संगठनों को भंग कर दिया है। माना जा रहा है कि सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव राजन रिजवी के महिला बैंककर्मी को आपत्तिजनक संदेश भेजने और पीछा करने के मामले में यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम ने पत्र जारी कर जिले की समस्त कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। पत्र के अनुसार जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष के साथ ही जिला और महानगर की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी से जुड़े पदाधिकारी और सभी फ्रंटल संगठनों को भंग किया गया है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई महिला बैंककर्मी को झांसे में लेने के लिए सपा सरकार आने पर मुख्यमंत्री कोटे से डेपुटेशन के आधार पर आईएएस बनवाने वाले मैसेज के बाद की गई है।
विज्ञापन


राजन रिजवी के सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश पदाधिकारी होने पर इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। इसके बाद मंगलवार को इस मामले में राजन रिजवी पर प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं, सपा ने भी उन्हें पद से हटा दिया था। करीब एक महीने से चल रहे प्रकरण की जानकारी न देने पर पार्टी हाईकमान ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुशासनहीनता पर दो नेताओं पर गिरी थी गाज
इससे पूर्व पार्टी में गुटबाजी और गलत गतिविधियों के आरोप में रविवार को सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अरविंद कुमार सिंह ने दो नेताओं भारत भूषण शर्मा और राघवेंद्र सिंह को निष्कासित कर दिया था।

डाॅ. राजन रिजवी के प्रकरण से पार्टी की साख पर असर पड़ा है। आलाकमान ने इसे अनुशासनहीनता माना है। आगामी चुनावों को देखते हुए अब नए और मजबूत ढांचे के साथ पार्टी को आगे बढ़ाया जाएगा। -वीरेंद्र यादव निवर्तमान जिलाध्यक्ष


राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का फैसला सर्वोपरि है। पद रहे या न रहे, हम कार्यकर्ताओं के सम्मान और पार्टी की जीत के लिए दोगुनी मेहनत से काम करेंगे। -रितु गोयल, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed