{"_id":"6ae9cc5ab30097efd5092d5c","slug":"video-two-bikes-collided-head-on-on-the-kishani-bewar-road-leaving-a-woman-seriously-injured-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किशनी-बेवर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: किशनी-बेवर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला गंभीर घायल
किशनी। कुसमरा-बेवर मार्ग पर ग्राम धर्मगदपुर मोड़ के पास मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रठेह निवासी 26 वर्षीय सूर्या पुत्र लालबहादुर और 33 वर्षीय धर्मपाल पुत्र मुखिया अपनी नई पल्सर बाइक का नीबकरोली मंदिर में पूजन करवाकर वापस लौट रहे थे। वहीं आगरा निवासी करीब 45 वर्षीय मोहिनी पत्नी रामू अपने एक रिश्तेदार के साथ स्प्लेंडर बाइक से बेवर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान धर्मगदपुर मोड़ के पास दोनों बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पल्सर बाइक तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही स्प्लेंडर बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और कुसमरा चौकी इंचार्ज संजय सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी भिजवाया। जहां मोहिनी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सैफई पैरामेडिकल रेफर कर दिया।वहीं हादसे में घायल गुड्डू पुत्र ब्रजेश कुमार निवासी रठेह थाना किशनी को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।