{"_id":"6af15b3b21d1100041083130","slug":"kannauj-lawyer-murder-bjp-mla-s-relative-shot-dead-accused-identifies-himself-as-congress-leader-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक और अधिक्ता की हत्या: कांग्रेस नेता ने किया भाजपा कार्यकर्ता और विधायक के रिश्तेदार का मर्डर; कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक और अधिक्ता की हत्या: कांग्रेस नेता ने किया भाजपा कार्यकर्ता और विधायक के रिश्तेदार का मर्डर; कहानी
Mon, 09 Nov 2026 12:04 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 09 Nov 2026 12:04 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में चुनावी रंजिश में भाजपा विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कोतवाली के पास अधिवक्ता को तीन गोलियां मारीं। आरोपी विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ चुका है। आरोपी वर्तमान में कांग्रेस का जिला पदाधिकारी है।
विज्ञापन
Kannauj Lawyer Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कन्नौज में रविवार शाम कोतवाली के पास विधानसभा चुनाव की रंजिश में छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय के रिश्तेदार अधिवक्ता को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को उनके सहयोगी आनन-फानन सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उन्हें तीन गोलियां मारी गईं।
दिवाली के दिन सरेशाम हुई इस वारदात से नगर में सनसनी फैल गई। 2022 में निर्दलीय चुनाव लड़ चुका आरोपी खुद को कांग्रेस का जिला महासचिव बताता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शहर के मोहल्ला सुभाष नगर, पश्चिमी बाईपास निवासी अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी (38) रविवार को अपने घर से बाजार जाने के लिए निकले थे।

Trending Videos
कोतवाली के पास ही कोयला वाली गली में सामने से आ रहे अमोल दीक्षित से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अमोल दीक्षित ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अनुज चतुर्वेदी को गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। इस बीच उनके कुछ सहयोगी मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। सूचना पर सीओ मयंक मिश्रा कोतवाल कपिल दुबे मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
2022 के विधानसभा चुनाव में हुई थी मारपीट
हत्यारोपी अमोल ने 2022 में निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ा था। कोतवाल कपिल दुबे के अनुसार, मतदान के दिन नगर के एक बूथ पर अमोल और अनुज के बीच मारपीट हुई थी। तब से दोनों के बीच रंजिश चली आ रही थी।
हत्यारोपी अमोल ने 2022 में निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ा था। कोतवाल कपिल दुबे के अनुसार, मतदान के दिन नगर के एक बूथ पर अमोल और अनुज के बीच मारपीट हुई थी। तब से दोनों के बीच रंजिश चली आ रही थी।
जानकारी के अनुसार, पूर्व में अमोल आम आदमी पार्टी में था फिर उसने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। अपने लेटर पैड में वह खुद को कांग्रेस का जिला महासचिव बताता है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय मिश्रा ने बताया कि अमोल कांग्रेस का कार्यकर्ता है लेकिन पद की जानकारी नहीं है। भाजपा छिबरामऊ अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने बताया कि अनुज पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे।
हत्याकांड का है एक चश्मदीद
अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि अधिवक्ता को अमोल दीक्षित ने गोली मारी है। वारदात का एक चश्मदीद भी है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि अधिवक्ता को अमोल दीक्षित ने गोली मारी है। वारदात का एक चश्मदीद भी है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।