{"_id":"6af14277e32e3bac330a0cc0","slug":"massive-fire-breaks-out-at-shoe-factory-amid-diwali-celebrations-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दिवाली की रात आगरा में बड़ा हादसा, जूता फैक्टरी धू-धूकर जली; पांच दमकलों ने लपटों पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दिवाली की रात आगरा में बड़ा हादसा, जूता फैक्टरी धू-धूकर जली; पांच दमकलों ने लपटों पर पाया काबू
Mon, 09 Nov 2026 09:18 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:18 AM IST
सार
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में दिवाली के जश्न के बीच जूते की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन लपटों पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
जूता फैक्टरी में आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के पास लक्ष्मी नगर कॉलोनी में दिवाली के जश्न के बीच जूते की एक फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों की सूचना पर फैक्टरी मालिक मनोज मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले फैक्टरी बंद कर कारीगरों का हिसाब-किताब करने के बाद वह चले गए थे। आग लगने के कारणों की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि काफी प्रयासों के बावजूद उस पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी और फायर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन एवं दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रहीं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।