{"_id":"6aac2ae92a577683340056e7","slug":"video-grand-fair-held-at-the-ancient-shri-dauji-maharaj-temple-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्राचीन श्री दाऊ जी महाराज मंदिर में लगा भव्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्राचीन श्री दाऊ जी महाराज मंदिर में लगा भव्य मेला
मैनपुरी। मोहल्ला सौतियाना स्थित प्राचीन श्री दाऊजी महाराज मंदिर में बृहस्पतिवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री दाऊजी महाराज के दर्शन किए और पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान श्री दाऊजी महाराज का विशेष और मनोहारी श्रृंगार किया गया।
रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से मंदिर परिसर को सजाया गया। श्रृंगार के बाद भगवान की छवि श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। चतुर्वेदी समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक भजनों का गायन किया। भजनों की धुन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भी भजन-कीर्तन में शामिल होकर भगवान श्री दाऊजी महाराज का गुणगान करते रहे।
इस दौरान मंदिर के सरवराकार ललित मोहन गोस्वामी, मदन मोहन, श्याम मोहन, प्रदीप चतुर्वेदी, मोहित चतुर्वेदी, मयंक चतुर्वेदी, मुदित चतुर्वेदी, अभय, देवांश चतुर्वेदी, वैभव गौड़ आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।