{"_id":"6aac303a5db357245a08a20e","slug":"farmers-condition-worsens-after-injection-by-quack-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-166931-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: झोलाछाप के इंजेक्शन से किसान की बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: झोलाछाप के इंजेक्शन से किसान की बिगड़ी तबीयत, मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के भोगापुर गांव में एक झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद किसान राजवीर सिंह (48) की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। फिरोजाबाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीएमओ ने नोडल अधिकारी झोलाछाप को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
परिजन के अनुसार भोगापुर निवासी राजवीर सिंह पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे। निजी डॉक्टर से आराम न मिलने पर बुधवार शाम परिजन उन्हें भोगापुर स्थित झोलाछाप सूर्यप्रकाश के पास ले गए। सूर्यप्रकाश ने उन्हें इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ देर बाद ही राजवीर की हालत बिगड़ने लगी। परिजन राजवीर को फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
परिजन ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसी गुप्ता ने संज्ञान लिया। उन्होंने झोलाछाप के नोडल अधिकारी आशुतोष कुमार को जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को एक टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।