{"_id":"6b085e94abfb7607250d45b8","slug":"temperature-could-reach-7-to-8-degrees-celsius-in-early-december-in-delhi-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से होगा दिसंबर का स्वागत: दिल्ली में 22°C पहुंचेगा दिन का पारा, रात में भी बढ़ेगी ठंड; पढ़ें पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से होगा दिसंबर का स्वागत: दिल्ली में 22°C पहुंचेगा दिन का पारा, रात में भी बढ़ेगी ठंड; पढ़ें पूर्वानुमान
Thu, 26 Nov 2026 10:10 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Thu, 26 Nov 2026 10:10 PM IST
सार
बृहस्पतिवार को रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। एक दिसंबर को हल्के बादल छाने के आसार हैं। दिन और रात के तापमान में परिवर्तन दिखेगा। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
दिल्ली में ठंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से दिसंबर की शुरुआत में रात का पारा 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हल्के बादलों की आवाजाही से दिन में भी 22 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचने का अनुमान है। वहीं, सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा भी परेशान करेगा। दूसरी तरफ, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वायुमंडल के मध्यम क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं तापमान गिरा रही हैं। बृहस्पतिवार को रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
वहीं, दिन में धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि, पिछले 24 घंटे में तापमान में .8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। साथ ही सुबह के समय लगभग 1500 मीटर दृश्यता पालम क्षेत्र में दर्ज की गई। अगले 72 घंटे में दिन के तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज होने का अनुमान है। वहीं, एक दिसंबर को हल्के बादल छाने और दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन
