{"_id":"6a8d90125a7e61156506ec67","slug":"video-state-women-commission-member-held-public-hearing-in-lakhimpur-kheri-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, अफसरों को दिए शिकायतों के निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, अफसरों को दिए शिकायतों के निस्तारण के निर्देश
लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने मंगलवार को विकास भवन स्थित सभागार में जनसुनवाई की। इस दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, पारिवारिक कलह और महिला उत्पीड़न से जुड़े 38 नए मामलों की सुनवाई की गई। इसके साथ ही आयोग के समक्ष पहले से लंबित 77 मामलों की भी समीक्षा की गई। जनसुनवाई में लंबित मामलों के पक्षकारों के साथ संबंधित मामलों की जांच कर रहे उपनिरीक्षकों को भी बुलाया गया। आयोग सदस्य ने प्रत्येक प्रकरण में अब तक हुई कार्रवाई और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान पीड़ित महिलाओं ने आयोग सदस्य के सामने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। सुजीता कुमारी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में चिकित्सा विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग की वंदना सिंह, शिक्षा विभाग के अधिकारी, महिला थाना प्रभारी, परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी निरीक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता मनीषा मिश्रा, विभिन्न थानों के उपनिरीक्षक, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी रश्मि चतुर्वेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।