फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thieves committed crimes at three places, had to flee from one place

Lakhimpur Kheri News: चोरों ने तीन जगह की वारदात, एक में भागना पड़ा

Sun, 30 Aug 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Thieves committed crimes at three places, had to flee from one place
पलियाकलां। शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरों ने तीन जगह वारदात की। दो स्थानों पर चोरी करने में सफल रहे, जबकि एक घर में आहट होने पर उन्हें भागना पड़ा।
विज्ञापन

मोहल्ला माहीगिरान निवासी इसरार के घर में घुसे चोर दो एंड्राइड मोबाइल, तीन हजार रुपये नकद और आर्टिफिशियल (रोल्ड गोल्ड) ज्वेलरी चोरी कर ले गए। इसी मोहल्ले में शकील के घर भी चोरों ने सेंध लगाने की कोशिश की। आहट पाकर परिवार के सदस्य जाग गए और शोर मचा दिया। इसके बाद चोर भाग निकले।

उधर, पलिया-भीरा मार्ग पर सीतापुर आंख अस्पताल के पास स्थित साइकिल के खोखे का ताला तोड़कर चोर चार नई और एक पुरानी साइकिल चोरी कर ले गए। सुबह दुकान मालिक अशरफ दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed