फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Less iron rods in the foundation, even the mortar used is thin: MLA

नींव में सरिया कम, मसाला भी लगाया पतला : विधायक

Sun, 30 Aug 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Less iron rods in the foundation, even the mortar used is thin: MLA
लखीमपुर खीरी। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के मैदान में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे इनडोर स्टेडियम के निर्माण की गुणवत्ता पर सदर विधायक योगेश वर्मा ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने फाउंडेशन में सरिया कम और मसाला पतला लगाए जाने का आरोप लगाया है। जीआईसी के मैदान में दो करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण हो चुका है। अब चार करोड़ रुपये की लागत से इनडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण कार्यदायी संस्था सीएनडीएस करवा रही है। अब तक करीब 25 प्रतिशत काम होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

विधायक योगेश वर्मा ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले वह निर्माण की गुणवत्ता देखने पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि इनडोर स्टेडियम का फाउंडेशन ठीक से नहीं बनाया जा रहा था। फाउंडेशन में सरिया कम पड़ी थी और इस्तेमाल होने वाला मसाला भी पतला डाला जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए इनडोर स्टेडियम की सुविधा विकसित करने के उद्देश्य से निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन इस तरह निर्माण होगा तो यह परियोजना सफल नहीं हो सकेंगी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि राजकीय मैदान में निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम की जांच कराई जाएगी। इसके लिए जांच कमेटी गठित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed