फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SSB jawans cycled for five kilometers

Lakhimpur Kheri News: एसएसबी जवानों ने पांच किमी साइकिल चलाई

Sun, 30 Aug 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
SSB jawans cycled for five kilometers
तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं के समापन पर रैली निकलते एसएसबी जवान। स्रोत: एसएसबी
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल खीरी व तृतीय वाहिनी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेल अभियान का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान तृतीय वाहिनी परिसर में पांच किलोमीटर लंबी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि उप-महानिरीक्षक वी. विक्रमण ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की।
विज्ञापन

रैली परेड ग्राउंड से संकटा देवी चौराहा होते हुए वापस परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस वर्ष अभियान की थीम ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ रही। अभियान का उद्देश्य कार्मिकों और उनके परिवारों में खेल भावना, शारीरिक तंदुरुस्ती, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देकर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप-महानिरीक्षक वी. विक्रमण ने कहा कि शारीरिक और मानसिक फिटनेस सामरिक तैयारी व कर्तव्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल अनुशासन, टीम भावना और समन्वय सिखाते हैं। कार्यक्रम में कमांडेंट प्रमोद देवरानी, द्वितीय कमान अधिकारी चंद्रशेखर समेत अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed