{"_id":"6aeb2a5c8030aed37f0f878a","slug":"video-messages-of-love-and-brotherhood-resonated-at-the-mushaira-in-lakhimpur-kheri-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: नफरत नहीं उल्फत की जरूरत है वतन को, मुशायरे में गूंजे मोहब्बत और भाईचारे के पैगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: नफरत नहीं उल्फत की जरूरत है वतन को, मुशायरे में गूंजे मोहब्बत और भाईचारे के पैगाम
लखीमपुर खीरी के दशहरा मेले के सांस्कृतिक मंच पर मंगलवार देर रात ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से आए नामचीन शायरों ने अपने कलाम और शायरियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। श्रोताओं ने पूरी रात मुशायरे का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद जफर अली नकवी और विशिष्ट अतिथि गोला विधायक अमन गिरि मौजूद रहे। दोनों अतिथियों के साथ ईओ संजय कुमार, मेला अधिकारी समरा सईद, मेला अध्यक्ष रविंद्र रावत समेत अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मुशायरे का शुभारंभ किया। मुशायरे में शायरा गुले शबा ने वतन में आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा, 'हर दिल में उकूवत की जरूरत है वतन को, नफरत नहीं उल्फत की जरूरत है वतन को। शायर नदीम फारूक ने अपना कलाम पेश करते हुए कहा, 'यूं ही सड़कों पर अगर बहा दोगे, तो सरहद ने लहू मांगा तो क्या दोगे।' वहीं इलियास चिश्ती ने पढ़ा, 'यूं तो सारे ही कलर अच्छे हैं, लेकिन जिस कलर को वह न पहने, वह कलर अच्छा नहीं।' शायर एवं कवि जमुना प्रसाद उपाध्याय ने अपने अंदाज में सुनाया, 'बिकें और अपनी कीमत में न जाएं तो कहां जाएं, मरें भी तो जन्नत में न जाएं तो कहां जाएं। पुलिस पीछे पड़ी है और न जाने कब एनकाउंटर कर दे, यह जनता की अदालत में जाएं न तो कहां जाएं।' उनकी प्रस्तुति पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं। शायरा निकहत मुरादाबादी ने सुनाया, 'अब किसी और की हो न पाऊंगी, जाते-जाते वह अपनी कसम दे गया। इसके अलावा डॉ. शफी सीतापुरी, विकास सहाय, कमाल अख्तर, अज्म शाकिरी, अशरफ सिद्दीकी, मैकश अमरोही, दमदार बनारसी, मोहन मुंतजीर और अकमल बलरामपुरी समेत तमाम शायरों ने अपने कलाम पेश किए। देर रात तक मेला पंडाल श्रोताओं से खचाखच भरा रहा। शायरों की प्रस्तुतियों पर हर तरफ वाह-वाह और तालियों की गूंज सुनाई देती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।