{"_id":"6aeadc19590792b0980ce9db","slug":"video-jut-party-in-preparations-for-2027-elections-chandrashekhar-azad-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 2027 के चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी : चंद्रशेखर आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 2027 के चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी : चंद्रशेखर आजाद
अरविंद कुमार
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:47 PM IST
Link Copied
काशीपुर। नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बताते हुए सरकार से इन पर गंभीरता से काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई फैक्ट्रियां और औद्योगिक इकाइयां होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।
युवा नौकरी के लिए परेशान हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने हाल में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुद्दा भी उठाया। कहा कि किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर उनके नुकसान की भरपाई के लिए आवाज उठाई जाएगी। चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और पार्टी को मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।