{"_id":"6af9790888f0d0895503d245","slug":"aadhaar-seva-kendra-open-in-lakhimpur-kheri-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: आधार कार्ड बनवाना और अपडेट कराना हुआ आसान, घर बैठे बुक करें अपॉइंटमेंट, मिनटों में होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: आधार कार्ड बनवाना और अपडेट कराना हुआ आसान, घर बैठे बुक करें अपॉइंटमेंट, मिनटों में होगा काम
Sun, 15 Nov 2026 02:49 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:49 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। अब नया आधार बनवाने और अपडेट कराने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू हो गया है। यहां आधार से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
आधार सेवा केंद्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में आधार कार्ड में संशोधन कराने, मोबाइल नंबर बदलवाने या नया आधार बनवाने के लिए अब लोगों को डाकघर या बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिले में बैंक की तर्ज पर आधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू हो गया है। यहां बैंक की तरह मैनेजर, प्रशिक्षित स्टाफ, पूछताछ केंद्र, कैश काउंटर और अलग-अलग कार्यों के लिए निर्धारित काउंटर बनाए गए हैं। खास बात यह है कि यहां आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए घर बैठे अपनी सुविधानुसार तारीख और समय का अपॉइंटमेंट भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
यह जिले का अकेला ऐसा आधार सेवा केंद्र है, जहां बैंक जैसी व्यवस्थित व्यवस्था की गई है। केंद्र में मैनेजर समेत 19 कर्मचारियों का स्टाफ तैनात है। यहां पूछताछ केंद्र, कैश काउंटर, दस्तावेज सत्यापन काउंटर और आठ बायोमेट्रिक काउंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा लोगों के बैठने, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार से संबंधित किसी भी कार्य के लिए पहले अपॉइंटमेंट लेना अनिवार्य है। इसके लिए आधार एप या क्यूआर कोड के माध्यम से घर बैठे ही अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय चुन सकते हैं। निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी की जाती है। एक व्यक्ति के आधार संशोधन या अन्य प्रक्रिया में सामान्य तौर पर 10 से 20 मिनट का समय लगता है।
नया आधार बनवाना निशुल्क, संशोधन के लिए 75 रुपये शुल्क
शुल्क की बात करें तो नया आधार कार्ड पूरी तरह निशुल्क बनाया जाता है। वहीं जन्मतिथि में संशोधन, मोबाइल नंबर बदलवाने और अन्य अपग्रेडेशन के लिए 75 रुपये शुल्क निर्धारित है, जिसे केंद्र के कैश काउंटर पर जमा करना होता है। इसके अलावा आधार कार्ड का प्रिंट निकलवाने की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके लिए 40 रुपये देने होंगे।
शुल्क की बात करें तो नया आधार कार्ड पूरी तरह निशुल्क बनाया जाता है। वहीं जन्मतिथि में संशोधन, मोबाइल नंबर बदलवाने और अन्य अपग्रेडेशन के लिए 75 रुपये शुल्क निर्धारित है, जिसे केंद्र के कैश काउंटर पर जमा करना होता है। इसके अलावा आधार कार्ड का प्रिंट निकलवाने की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके लिए 40 रुपये देने होंगे।
