{"_id":"697223ebf285139a64019eb6","slug":"video-kanungo-caught-red-handed-accepting-a-bribe-in-mohammadi-lakhimpur-kheri-2026-01-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: मोहम्मदी में कानूनगो रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: मोहम्मदी में कानूनगो रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र में एक ग्रामीण ने कानूनगो को खेत नपाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर कानूनगो ने ग्रामीण से छह हजार रुपये की रिश्वत मांगी। ग्रामीण ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। एंटी करप्शन की टीम ने ग्रामीण से संपर्क किया। बृहस्पतिवार को ग्रामीण रुपये लेकर कानूनगो के पास पहुंचा। उसी दौरान एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम कानूनगो को अपने साथ लेकर चली गई।
मोहम्मदी निवासी घनश्याम पाठक ने खेत नपाई को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र की सुनवाई करते हुए लेखपाल और कानूनगो ने खेत नपाई करने पर टाल मटोल करते रहे। पीड़ित का कहना था कि कई बार कहने के बाद कानूनगो भूपेंद्र ने छह हजार रुपये की डिमांड रख दी। पीड़ित ने रिश्वत देने में असर्थमता जताई। इसके बाद भी खेत की नपाई नहीं हो सकी। रिश्वत मांगने की शिकायत पीड़ित घनश्याम ने एंटी करप्शन से की। एंटी करप्शन टीम ने तहसील परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर कानूनगो को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। टीम कानूनगो भूपेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद कोतवाली पुलिस के साथ सीएचसी लेकर आई। मेडिकल परीक्षण के बाद कानूनगो को टीम वापस कोतवाली लेकर गई। तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया कि कानूनगो भूपेंद्र को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।