{"_id":"6ac146308b5ac980340c9620","slug":"mailani-nanpara-trains-are-closed-for-a-month-causing-problems-for-passengers-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-186590-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मैलानी-नानपारा की ट्रेनें एक माह से बंद, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मैलानी-नानपारा की ट्रेनें एक माह से बंद, यात्री परेशान
Sat, 03 Oct 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
मैलानी। भीरा और पलियाकलां रेलवे स्टेशनों के बीच रेलपथ के नीचे बारिश के पानी के रिसाव के चलते मैलानी-नानपारा मार्ग की ट्रेनें एक माह से अधिक समय से बंद हैं। अब तक संचालन शुरू नहीं हो सका है। इससे यात्रियों की परेशानी बनी हुई है।
हेरिटेज घोषित मैलानी-नानपारा-मैलानी मीटरगेज खंड पर तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं। इनमें दो जोड़ी मैलानी-नानपारा-मैलानी और एक जोड़ी टूरिस्ट पैसेंजर मैलानी-बिछिया-मैलानी मार्ग पर संचालित होती है। रेलवे ने किमी संख्या 238/09-239/01 के बीच बारिश के पानी के रिसाव के चलते ट्रेन नंबर 52264, 52262 मैलानी-नानपारा और 52260 मैलानी-बिछिया टूरिस्ट पैसेंजर 31 अगस्त से बंद की थीं।
52259 बिछिया-मैलानी टूरिस्ट पैसेंजर, 52261 और 52263 नानपारा-मैलानी पैसेंजर का संचालन एक सितंबर से अगले आदेश तक बंद किया गया था। लखनऊ, पीलीभीत, इज्जतनगर और कासगंज की ओर से ट्रेन से मैलानी आने वाले यात्री भीरा, पलिया, बेलरायां, तिकुनिया, मझरा पूरब, बिछिया, निशानगाढ़ा, मूर्तिहा, ककरहा रेस्ट हाउस, मिहिंपुरवा, गायघाट, रायबोझा और नानपारा जाते थे।
विज्ञापन
वापसी में नानपारा से ट्रेन पकड़कर लखनऊ, बरेली, इज्जतनगर और कासगंज की ट्रेनें पकड़ते थे। भीरा और पलिया तक बसें चलती हैं, लेकिन पलिया से आगे जाने वालों के लिए ट्रेन ही एकमात्र साधन है।
भीरा और पलिया जाने वाले यात्री ट्रेन की अपेक्षा साढ़े चार गुना अधिक खर्च कर बसों से गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। मैलानी से पलिया का बस किराया 45 रुपये है, जबकि ट्रेन का किराया 10 रुपये था।
अन्य ट्रेनों के जुड़ाव के लिए जून में बदला था समय
ट्रेन नंबर 52262 मैलानी-नानपारा पैसेंजर का समय 28 जून से 08:50 से बदलकर 10:50 किया गया था। इससे गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस, कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस और 55357 पीलीभीत-मैलानी पैसेंजर का मैलानी-नानपारा पैसेंजर से जुड़ाव हो गया था। यात्री इससे भीरा, पलिया और नानपारा तक आसानी से पहुंच जाते थे।
-- -- -- -- -- -- -- -
सुबह बस से पलिया ड्यूटी पर पहुंचकर वापसी में ट्रेन से कम पैसे में सुरक्षित मैलानी घर आ जाता था। ट्रेनें बंद होने से बस से आने-जाने में काफी पैसा खर्च हो गया है।
-संजय मिश्रा, मोहल्ला धर्मशाला, मैलानी
-- -- -- -- -
आम यात्रियों के साथ दैनिक यात्री भी परेशान हैं। मैं पलिया ड्यूटी पर जाकर ट्रेन से सुरक्षित मैलानी आ जाता था। अब बस के किराये में फालतू पैसा खर्च हो चुका है।
दिनेश गुप्ता, मोहल्ला धर्मशाला, मैलानी