फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man and a married woman died in two incidents

Lakhimpur Kheri News: दो घटनाओं में युवक और विवाहिता की मौत

Sat, 03 Oct 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 03 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
A young man and a married woman died in two incidents
अनुराग शुक्ला। फाइल फोटो
गोला गोकर्णनाथ/मैगलगंज। जिले में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में युवक और विवाहिता की मौत हो गई। गोला के भुसौरिया निवासी अनुराग शुक्ला (33) पुत्र सत्यप्रकाश का शनिवार सुबह घर के आंगन की छत के जाल में रस्सी के फंदे से लटका शव मिला।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, वह सुबह आठ बजे ससुराल भीरा थाना क्षेत्र के मेड़ईपुरवा से लौटा था। वहां पत्नी प्रियांशी को विदा कराने गया था, लेकिन वह साथ नहीं आई। घर लौटने के बाद किसी बात को लेकर पिता से कहासुनी हुई। इसके बाद वह सामने बने घर में चला गया।
विज्ञापन

काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो पड़ोस के घर की छत से देखा गया। अनुराग जाल से लटका मिला। प्रियांशी चार दिन पहले मायके गई थी। अनुराग की चार वर्ष की एक बेटी है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
मैगलगंज के पकरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के रामपुर रामदास में शनिवार को मीनू देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की है। रामपुर रामदास निवासी मनोज तिवारी की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व नवादा असरफपुर निवासी मीनू देवी से हुई थी।
मायके पक्ष का आरोप है कि पति शराब के नशे में आए दिन मीनू से मारपीट करता था। इसे लेकर कई बार ससुराल पक्ष से कहासुनी भी हुई थी। मीनू की 14 वर्षीय बेटी है। परिजनों ने उसके शरीर पर चोट के निशान होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed