{"_id":"6abe900118671aa87f025b75","slug":"video-students-deliver-solo-duet-and-group-performances-at-retro-verse-26-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रेट्रो वर्स 26 में छात्रों ने दी एकल, युगल और सामूहिक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रेट्रो वर्स 26 में छात्रों ने दी एकल, युगल और सामूहिक प्रस्तुतियां
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के यूआईईटी ओपन एम्फीथियेटर में बृहस्पतिवार शाम बॉलीवुड के सुनहरे दौर के गीतों के नाम रहीं। यहां विश्वविद्यालय के म्यूजिक विभाग के विद्यार्थियों ने ‘रेट्रो वर्स ’26’ में 1970, 1980 और 1990 के दशक के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां देकर पुराने दौर की यादें ताजा कीं।
कुलपति प्रो. विनय पाठक और डॉ. वंदना पाठक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। शुरुआत ग्रुप सांग और ग्रुप डांस से हुई। विद्यार्थियों ने एकल और युगल प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी संगीत प्रतिभा दिखाई।
वैष्णवी सक्सेना ने ‘पिया तोसे नैना लागे रे’, आदर्श शुक्ला ने ‘लिखे जो खत तुझे’, सरस्वती ने ‘ये दिल तुम बिन’, लक्ष्मी ने ‘चलते चलते यूं ही कोई मिल गया था’, मैविश ने ‘तड़पते तड़पाते’ और रुद्राक्ष ने ‘क्या हुआ तेरा वादा’ प्रस्तुत किया। कृतिका जायसवाल ने ‘तूने ओ रंगीले’, तनिष्का ने ‘तू इस तरह से’, गुरप्रीत ने ‘मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा’ और पुलकित और कृतिका ने ‘एक हसीना थी’ की प्रस्तुति दी।
छात्र-छात्राओं ने गायन के साथ की-बोर्ड, तबला, गिटार, ड्रम और कॉन्गो समेत विभिन्न वाद्ययंत्रों पर संगत की। विभागाध्यक्ष प्रो. रश्मि गोरे समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।