{"_id":"6ab000e75daa54202e06ba73","slug":"video-shuklaganj-savita-community-organizes-talent-recognition-and-family-gathering-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: सविता समाज का प्रतिभा व परिवार मिलन संगोष्ठी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: सविता समाज का प्रतिभा व परिवार मिलन संगोष्ठी का आयोजन
नगर के राजाधानी मार्ग स्थित गीता अतिथि लॉन में रविवार दोपहर बाद सविता महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान व परिवार मिलन संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रहे मुख्य अतिथि एमएलसी रामचंद्र प्रधान को 5 सूत्रीए ज्ञापन सौंपते हुए मरहला चौराहे पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगाए जाने और चौराहा का नाम उनके नाम के अनुसार किए जाने की मांग की गई। इस दौरान 83 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
सविता महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे एमएलसी का स्वागत समाज के लोगों द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंनेे अपने संबोंधन में कहा कि कोई भी समाज बिना एकजुटता के आगे नहीं बढ़ सकता है। बंद मुठ्ठी काम की, खुली मुठ्ठी राख की होती है। किसी भी समाज का उत्थान उनके अपने लोगों द्वारा ही होता है बस समाज के सभी लोग इसके लिए संकल्पित हो। कार्यक्रम आयोजक रहे दिलीप सविता ने बताया कि पांच सूत्रीय ज्ञापन देते हुए मरहला चौराहे पर स्व. कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगाए जाने व उसका नामकरण उन्हीं के नाम के अनुसार किए जाने, कर्पूरी ठाकुर छात्रवृत्ति योजना लागू करने समेत अन्य मांग सरकार से की गई है। इस बीच समाज के 83 दसवीं और 12वीं के छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर से जुड़े समाज के करीब पांच सौ से अधिक लोग शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सविता महासभा, प्रो. मिथलेश सिंह सविता, अशोक सविता, अजय शंकर, ज्ञानू, अतुल, राहुल, आरती, अर्चना, श्याम बाबू, ब्रजेश सविता, अनिल शर्मा समेत समाज के अन्य कई लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।