फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Owaisi says talks for an alliance are underway; announcement expected on October 2

कानपुर में ओवैसी का बड़ा बयान: बोले- नहीं बनने देंगे भाजपा सरकार, किसी भी पार्टी से गठबंधन करने के लिए तैयार

Mon, 21 Sep 2026 01:12 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 21 Sep 2026 01:12 AM IST
सार

यूपी में तीसरी बार भाजपा की सरकार न बने, इसके लिए एआईएमआईएम गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। ओवैसी ने बर्रा में कब्रिस्तान, सहारनपुर में मसजिद तोड़ने पर नाराजगी जताई। 

विज्ञापन
Owaisi says talks for an alliance are underway; announcement expected on October 2
कानपुर पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार न बने, इसके लिए एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) किसी भी पार्टी से गठबंधन करने के लिए तैयार है। गैर भाजपाई पार्टियों से गठबंधन के लिए बात चल रही है। दो अक्तूबर तक गठबंधन के लिए इंतजार कर रहे हैं। जिसके साथ गठबंधन होगा, उसी के साथ प्रदेश में एआईएमआईएम चुनाव लड़ेगी। ये बातें रविवार को एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने किया।
विज्ञापन


रविवार रात में बाबूपुरवा ईदगाह मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि प्रदेश में मुसलमानों का विकास नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बिना बाबा, भइया कहकर दोनों को आड़े हाथों लिया। कहा कि सहारनपुर में मस्जिद और यहां बर्रा में कब्रिस्तान तोड़ना अराजकता है। मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए उन्होंने पूर्व में रही सपा सरकार पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


 

Owaisi says talks for an alliance are underway; announcement expected on October 2
जनसभा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कहा कि उस समय विधानसभा में 47 मुस्लिम विधायक होने के बावजूद मुस्लिमों को इंसाफ नहीं मिला। आरोप लगाया कि सपा में एमवाई नहीं केवल वाई है। अब भाजपा के राज में टी है। बताया कि मुसलमानों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, कुर्बानियां दीं। आरएसएस पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक सियासी दलों ने मुसलमानों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। मुस्लिम समाज को केवल चुनाव के समय याद किया जाता है। चुनाव के समय वोट से झोली भरने का काम किया जात है लेकिन शिक्षा, रोजगार, संपत्ति, राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए ठोस काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

Owaisi says talks for an alliance are underway; announcement expected on October 2
मंच पर मौजूद असदुद्दीन ओवैसी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
छावनी विधायक पर भी कसा तंज
छावनी क्षेत्र के विधायक मोहम्मद हसन रूमी को भी उन्होंने आड़े हाथों लिया। कहा कि उन्होंने न तो पुल बनवाया, अन्य वादे भी पूरे नहीं किए। रूमी कहते हैं कि वोट डिवाइड न हो जबकि विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। बर्रा में कब्रिस्तान तोड़ने पर भी कुछ नहीं किया। एनआरसी का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि इस मामले में बाबूपुरवा के तीन लोग मारे गए, उसमें विधायक ने क्या किया।
 
विज्ञापन

आई लव मोहम्मद के नारे भी लगवाए
कानपुर को क्रांति की धरती बताते हुए ओवैसी ने कहा कि यहां के बुजुर्गों ने देश के लिए कुर्बानी दी है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यहां दो -तीन बार आने का एलान किया। भाषण के अंत में उन्होंने आई लव मोहम्मद के नारे भी लगवाए। जनसभा का संचालन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शेख ताहिर सिद्दीकी ने किया। दिलदार गाजी, नासिर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed