{"_id":"6aafade349de80e1d3049f8f","slug":"video-bal-kesari-maha-challenge-in-hisar-rs21000-prize-for-lifting-a-510-kg-tyre-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में बल केसरी महा चैलेंज, 510 किलो टायर उठाने पर 21 हजार रुपये का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में बल केसरी महा चैलेंज, 510 किलो टायर उठाने पर 21 हजार रुपये का पुरस्कार
बल केसरी टायर यात्रा रविवार को महाबीर स्टेडियम में पहुंची। इस दौरान हिसार एथलेटिक क्लब की ओर से बल केसरी महाचैलेंज का आयोजन किया गया। इसके बाद 27 नवंबर को पलवल में भी यह चुनौती मिलेगी। इसमें शामिल प्रतिभागियों ने 510 किलोग्राम का महाटायर उठाने का प्रयास किया। इन प्रतिभागियों का वजन 70 से 120 किलो तक था। इस कारण कई प्रतिभागियों ने सात गुना अधिक तक वजन उठाने की कोशिश की। यह टायर उठाकर 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार का अवसर दिया गया।
इस आयोजन का कुल पुरस्कार कोष 11 लाख रुपये है। बल केसरी टायर यात्रा का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस और ताकत के लिए प्रेरित करना है। यह यात्रा हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गांव-गांव और शहर-शहर तक ताकत का संदेश पहुंचाएगी। इसका लक्ष्य तंदुरुस्त और मजबूत भारत बनाना है।
इसी कारण दर्शक दीर्घा में बैठे दिव्यांग पैरा खिलाड़ी रामनिवास और महिला खिलाड़ी रमन ने भी तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतिभागियों में सिसाय गांव के सचिन गिल, गांव काहनी, रोहतक के मोहित राणा, पावटा, संगरूर के निवासी गुरप्रीत, दिल्ली के संजीव मंडल, कालू आदि शामिल रहे। आयोजन मंडल में राष्ट्रीय पावरलिफ्टर सचिन, अन्नू पहलवान, अमित कुमार आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।