{"_id":"6ab0335e3eb5776115098637","slug":"kerala-heavy-rain-idukki-landslide-two-dead-nilambur-five-missing-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में भारी बारिश का कहर: इडुक्की में भूस्खलन से दो की मौत, पांच लोगों के बहने की सूचना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में भारी बारिश का कहर: इडुक्की में भूस्खलन से दो की मौत, पांच लोगों के बहने की सूचना
Mon, 21 Sep 2026 12:56 AM IST
राकेश कुमार
एएनआई, तिरुवनंतपुरम।
एएनआई, तिरुवनंतपुरम।
Published by: राकेश कुमार
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:56 AM IST
सार
केरल में भारी बारिश के बीच इडुक्की के वट्टावडा में भूस्खलन से शेड में मौजूद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं नीलांबर के अमरंबलम इलाके में पांच लोगों के बह जाने की सूचना मिली है। मुख्यमंत्री ने स्थिति की हर घंटे निगरानी करने और नीलांबर में आपदा प्रबंधन बल की विशेष टीम भेजने का निर्देश दिया है। इडुक्की और कोट्टायम में प्रशासन ने मौसम अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क किया है।
विज्ञापन
केरल में भारी बारिश (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
केरल में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने राज्य के हालात का हर घंटे आकलन करने का निर्देश दिया है। उनके निर्देश के बाद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आयुक्त विग्नेश्वरी आईएएस ने इडुक्की और कोट्टायम के जिला कलेक्टरों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की।
इडुक्की-कोट्टायम में भेजे गए मौसम के अलर्ट
प्रशासन की ओर से इडुक्की और कोट्टायम जिलों में मौसम की स्थिति को लेकर एसएमएस अलर्ट भेजे गए हैं। जिला कलेक्टरों को हालात पर लगातार नजर रखने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने समेत सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
नीलांबर में पांच लोगों के बहने की सूचना
मलप्पुरम जिले के नीलांबर के अमरंबलम इलाके की टीके कॉलोनी से पांच लोगों के बह जाने की सूचना मिली है। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में आपदा प्रबंधन बल की विशेष टीम भेजने का तत्काल निर्देश दिया है। पांचों लोगों की स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
इडुक्की के वट्टावडा में भूस्खलन
इडुक्की जिले के वट्टावडा में भारी बारिश के बीच भूस्खलन की घटना हुई। कांग्रेस विधायक एफ. राजा के मुताबिक, दोपहर में कुछ मजदूर खेती के काम में लगे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू होने पर वे पास की एक शेड में जाकर रुक गए। विधायक ने बताया कि शेड में पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसके पीछे भूस्खलन हो गया। मिट्टी और मलबे की चपेट में आने से शेड दब गया। उस समय शेड के अंदर तीन लोग मौजूद थे। इनमें से दो लोग मिट्टी के नीचे दब गए, जबकि एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दो शव मुन्नार लाए गए
विधायक एफ. राजा के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों के शव मुन्नार लाए गए हैं। पंचनामा और अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को अडिमाली तालुक अस्पताल ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम और अन्य संबंधित औपचारिकताएं अगले दिन की जाएंगी।
प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने को कहा
भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के बीच प्रशासन ने प्रभावित जिलों में निगरानी बढ़ा दी है। जिला प्रशासन को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार जरूरी कदम उठाने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी: अखिलेश बोले- हर विधानसभा में सपा बढ़ाएगी 27000 वोट, नवरात्र में दूसरी पार्टियों के नेता होंगे शामिल