{"_id":"6ab02524d0c3345b8304f809","slug":"kanpur-father-son-duo-booked-for-swindling-20-lakh-under-pretext-of-land-sale-deed-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जमीन का बैनामा कराने के नाम 20 लाख हड़पे, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जमीन का बैनामा कराने के नाम 20 लाख हड़पे, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज
Sun, 20 Sep 2026 11:55 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
नरवल थाना क्षेत्र में जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। गुड़गांव हरियाणा नई रेलवे रोड सितला निवासी पंकज पांडेय ने ग्राम काछिनखेड़ा निवासी मातादीन और उसके बेटे सुरेश के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पंकज ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2024 में कानपुर आने पर नरवल के प्रवीन कुमार ने उसकी मुलाकात सुरेश से कराई थी। सुरेश ने अपने पिता मातादीन की जमीन बिकाऊ होने की जानकारी दी। 23 लाख रुपये में बेचने की बात कही। 20 लाख रुपये लेने के बाद भी बैनामा नहीं किया। नरवल थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन